पीलीभीत

Varun Gandhi: वरुण गांधी सपा या कांग्रेस से लड़ेंगे चुनाव? कल तक है आखिरी मौका

Varun Gandhi: भाजपा ने इस बार वरुण गांधी को टिकट नहीं दिया है। उनकी जगह जितिन प्रसाद को टिकट मिला है। अब सबकी नजर वरुण गांधी के निर्णय पर है।

पीलीभीतMar 26, 2024 / 03:41 pm

Upendra Singh

Varun_Gandhi

Varun Gandhi: भाजपा ने 24 मार्च को 111 उम्मीदवारों की 5वीं सूची जारी कर दी है। 5वीं सूची में वरुण गांधी का पीलीभीत से टिकट काट दिया गया। अब सभी की निगाहें वरुण गांधी पर टिकी हैं। नामाकंन के लिए सिर्फ 27 मार्च तक का समय बचा है। पीलीभीत में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान है।
पीलीभीत लोकसभा सीट पिछले 4 चुनाओं से भाजपा के पास है। वरुण गांधी इस सीट से सांसद हैं। वरुण गांधी इस पूरे कार्यकाल में अपनी ही पार्टी की नीतियों पर सवाल खड़ा करते रहे। कुछ समय पहले उनके बयानों में नरमी आई थी, लेकिन उन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया।
यह भी पढ़ें

UP LokSabha Election-2024: सपा परिवार में नहीं है सब कुछ ठीक, शिवपाल नहीं उनके बेटे होंगे बदायूं से उम्मीदवार?


अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वरुण गांधी क्या कांग्रेस का ‘हाथ’ पकड़ेंगे या फिर साइकिल की सवारी करेंगे। वरुण गांधी का सपा में जाने की संभावनाएं प्रबल है, क्योंकि सपा के पीलीभीत लोकसभा सीट से घोषित प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार का गुरुवार को एक वीडियो सामने आया था। वह मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेता वरुण गांधी को लेकर काफी भावनात्मक नजर आए। उन्होंने कहा कि वरुण गांधी बड़े नेता हैं। अगर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव वरुण गांधी को पीलीभीत से चुनाव लड़ाना चाहेंगे तो वह बिना किसी से कुछ कहे अपनी दावेदारी छोड़ देंगे। हालांकि बयान वायरल होने के कुछ देर बाद ही भगवत सरन ने वीडियो में कही जा रही बात से इनकार कर दिया। कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वरुण गांधी कांग्रेस में भी जा सकते हैं, कांग्रेस उन्हें अमेठी या फिर रायबरेली सीट से उम्मीदवार बना सकती है। क्योंकि कांग्रेस ने अभी इन दोनों सीटों पर अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। हालांकि भाजपा से टिकट कटने के बाद सांसद वरुण गांधी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन इतना जरूर है कि वरुण गांधी काफी समय से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। ऐसी भी संभावना है कि वो पीलीभीत सीट से ही निर्दलीय मैदान में उतर सकते हैं।

संबंधित विषय:

Home / Pilibhit / Varun Gandhi: वरुण गांधी सपा या कांग्रेस से लड़ेंगे चुनाव? कल तक है आखिरी मौका

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.