scriptज्वलनशील पदार्थ से नहाई महिला पहुंची थाने, मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला! | Woman bathed in flammable material reached police station created stir | Patrika News

ज्वलनशील पदार्थ से नहाई महिला पहुंची थाने, मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला!

locationपीलीभीतPublished: Nov 06, 2019 04:38:31 pm

Submitted by:

suchita mishra

पति ने जान से मारने के इरादे से डाला था मिट्टी का तेल, किसी तरह चंगुल से छूट कर आयी महिला और पहुंच गई थाने।

woman

woman

पीलीभीत। पूरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पूरनपुर देहात में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे देखकर पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए। यहां ज्वलनशील पदार्थ से नहाई एक महिला थाने पहुंच गई। महिला ने जोर जोर से रोकर अपनी व्यथा सुनाई और न्याय की मांग की।
यह भी पढ़ें

एक लाख रुपए में नौकरी लगवाने की बात कहकर फंसे भाजपा नेता, ऑडियो वायरल, पार्टी ने किया पदमुक्त

पूरनपुर के खानकहा मोहल्ले की रहने वाली इस महिला का नाम फरजाना है। महिला ने बताया कि पांच साल पहले उसका निकाह सरताज मोहम्मद के साथ हुआ था। उसका पति उसे आए दिन बहुत मारता है। दहेज के लिए अपने परिवार के साथ मिलकर उसे प्रताड़ित करता है। महिला का कहना है आज सुबह पति ने उसे पहले मारा फिर ज्वलनशील पदार्थ उसे डालकर जलाने का प्रयास किया। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए और किसी तरह उसे बचाया। ससुराल वालों से बचकर किसी तरह महिला थाने पहुंची और पति के खिलाफ तहरीर दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो