बेका सिंचाई परियोजना तो आई, लेकिन इस बार ग्रामीणों को नहीं मिलेगी राहत
लेकिन इस बार ग्रामीणों को नहीं मिलेगी राहत
पीथमपुर
Published: April 04, 2022 06:57:29 pm
डॉ. आंबेडकर नगर(महू). आ िदवासी अंचल के राजपुरा पंचायत और इससे लगे 12 गांव के हजारों ग्रामीणों को 14 साल से बेका सिंचाई परियोजना का इंतजार था, जो अब पूरा होने वाला है। लेकिन इस साल भी ग्रामीणों को भीषण गर्मी में पानी की समस्या झेलना पडेगी। हालांकि इस परियोजना के पूरे होते ही इन गांव की 530 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी। इसके साथ दर्जनों गांव तक पेयजल पहुंच सकेगा। बता दे कि 2008 से इस परियोजना को लेकर राजनीति हो रही है। दो बार तत्कालीन विधायक ने नारियल फोड़ कर इस सिंचाई परियोजना का सपना भी दिखाया था। 2008 में पहली बार बेका तालाब सिंचाई परियोजना का सपना बेका, उमठ, रसकुंडिया, कुलथाना सहित 12 गांव के किसानों को सपना दिखाया गया था। जुलाई 2017 में शासन ने इस परियोजना को मंजूरी दी थी। इसके बाद से परियोजना को लेकर सर्वे से लेकर भूमि अधिग्रहण का काम चलता रहा। पिछले दो वर्षों से योजना फाइलों में ही दबी थी। यह सिंचाई परियेाजना बेका स्थित नाले पर आकार लेगी। वर्षा के जल को एकत्रित करने के लिए बांध स्थल पर 570 मीटर लंबाई का मिट्टी का बांध बनाया जाएगा। जिसकी 21.35 मीटर रहेगी। इसके साथ 85 मीटर का वेस्ट वियर भी बनाया जाएगा। इस संबंंध में एसडीओ, जल संसाधन विभाग के रोजश मिश्रा ने कहा, टेंडर की पूरी तैयारी कर ली गई है। वन विभाग के साथ बैठक होने के बाद टेंडर हो जाएगा। और जल्द ही यहां योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इस योजना से बेका, उमठ, रसकुंडिया एवं कुलथाना की योजना से 530 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी। जिससे 172 कृषकों को स्वयं के साधनों से उद्वहन द्वारा सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। सिंचाई परियेाजना में 43.066 हेक्टेयर भूमि डूब में आएगी। जिसमें 36.726 हेक्टेयर वनभूमि, 5.62 हेक्टेयर निजी भूमि और 0.72 हेक्टेयर शासकीय भूमि है। राजपुरा पंचायत से लगे 12 गांव में गर्मियों के चार माह में पानी की भारी किल्लत रहती है। सिंचाई तो दूर पीने के पानी के लिए टैंकर बुलवाया जाता है। इसी दौरान पानी की वजह से कई पालतु पशु भी मर जाते हैं। इस लिहाज से यह जीवन दायनी परियोजना इस आदिवासी अंचल के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

बेका सिंचाई परियोजना तो आई, लेकिन इस बार ग्रामीणों को नहीं मिलेगी राहत
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
