scriptजंतर मंतर से सोनिया ने मोदी सरकार पर किए ये 10 बड़े हमले | 10 attacks Sonia Gandhi make on Modi government from Jantar Mantar | Patrika News

जंतर मंतर से सोनिया ने मोदी सरकार पर किए ये 10 बड़े हमले

Published: May 06, 2016 12:44:00 pm

जंतर मंतर पर आयोजित हुई सभा में सोनिया गांधी ने जमकर किए मोदी सरकार पर वार, पढ़ें 10 बड़ी बातें

Sonia Gandhi

Sonia Gandhi

नई दिल्ली। अगस्ता वेस्टलैंड डील मामले में चौतरफा घिर कांग्रेस ने शुक्रवार को मोदी सरकार के खिलाफ संसद के बाहर शक्ति प्रदर्शन किया है। इस लोकतंत्र मार्च के दौरान जंतर मंतर पर आयोजित एक सभा में कांग्रेस हाईकमान सोनिया गांधी ने मोदी सरकार को खरी-खरी सुनाई। यहां पढि़ए सोनिया के मोदी सरकार पर किए 10 बड़े वार –

1. नागपुर के इशारे पर केंद्र की सरकार चल रही है। उनकी मर्जी के बिना कोई फैसला नहीं हो रहा।
2. हमारी पूरी जिंदगी संघर्ष की रही है। संघर्षों ने हमें बहुत कुछ सिखाया है। वो नहीं जानते कि कांग्रेसी किस मिट्टी के बने हैं। जरूरत पड़ी तो हम कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं।
3. महंगाई की वजह से लोगों को परिवार चलाने में मुश्किल आ रही है, लेकिन मोदी सरकार ने आंखें बंद कर रखी हैं।
4. झूठे सपने दिखाकर नरेंद्र मोदी ने सत्ता हासिल की। यही नहीं एक-एक कर कांग्रेस शासित राज्य सरकारों को गिराने की साजिश रची जा रही है।
5. केंद्र सरकार धर्म, जाति और संप्रदाय के नाम पर देश को तोडऩे की कोशिश में जुटी है।
6. पिछड़ों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। आरक्षण को सुनियोजित ढंग से खत्म करने की साजिश रची जा रही है।
7. पिछले 2 साल में मोदी सरकार ने देश को बर्बाद कर दिया है। देश की संवैधानिक संस्थाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है।
8. छात्रों पर जुल्म हो रहे हैं। सरकार किसी भी छात्र को देशद्रोही साबित करने में चूक नहीं कर रही है।
9. लोकतंत्र की ईंट से ईंट बच जाए, लेकिन भाजपा सभी संस्थाओं को अपने चंगुल में रखना चाहती है।
10. देश की विरासत की सुरक्षा के लिए सभी धर्म और संप्रदाय को एक चश्मे से देखने की जरूरत है, लेकिन मौजूदा सरकार के चश्मे का रंग तो कुछ और ही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो