scriptनीतीश कुमार के बारे में जानें दस खास बातें | 10 special facts about nitish kumar | Patrika News

नीतीश कुमार के बारे में जानें दस खास बातें

Published: Jul 26, 2017 07:38:00 pm

Submitted by:

Iftekhar

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद महागठबंधन में दरार देखी जा रही थी और लगातार उनके इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रहीं थी। लेकिन नीतीश कुमार ने खुद इस्तीफा देकर सारी अटकलों पर विराम लगा दिया।

Nitish Kumar

Nitish Kumar

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महीने भर से चल रहीं अटकलों पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद महागठबंधन में दरार देखी जा रही थी और लगातार तेजस्वी यादव के इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रहीं थी। 

नीतीश कुमार के बारे में जानें दस खास बातें
1- राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान पटना( पूर्व में बिहार इंजीनियरिंग महाविद्यालय) से मैकेनिकल में इंजीनियरिंग 

2- 1975-77 के जयप्रकाश आंदोलन में शामिल रहे।

3- 1985 में पहली बार विधायक चुने गए और 1989 में पहली बार लोकसभा सदस्य बने।

4- 1990 में केंद्र में पहली बार कृषि राज्यमंत्री बने।

5- 1998 में केंद्रीय रेल एवं भूतल परिवहन मंत्री बने।

6- 2000 में बिहार के मु्ख्यमंत्री बने लेकिन सात दिन बाद इस्तीफा दिया।

7- 2005 में 15 साल पुरानी राजद सरकार को उखाड़कर एनडीए सरकार में बिहार के मुख्यमंत्री बने। 2010 में पुन: मुख्यमंत्री बने।

8- 2013 में मोदी के पीएम कैंडिडेट बनने के बाद एनडीए से अलग हुए।

9- 2014 के संसदीय चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के कारण मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया।

10- 2015 का विधानसभा चुनाव महागठबंधन के साथ लड़े औऱ लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। 

ट्रेंडिंग वीडियो