scriptपांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, इस विधायक के नेतृत्व में एक दर्जन नेता भाजपा में शामिल | 12 congress leader join bjp | Patrika News

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, इस विधायक के नेतृत्व में एक दर्जन नेता भाजपा में शामिल

locationनई दिल्लीPublished: Nov 23, 2018 05:11:20 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

bjp

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, इस विधायक के नेतृत्व में एक दर्जन नेता भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ में मतदान संपन्न हो चुका है। इसी बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। गुजरात में कांग्रेस पार्टी के 12 नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि वहां भी जसदण सीट पर उपचुनाव होने हैं।
पहले कांग्रेस विधायक हुए शामिल, अब 12 नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

दरअसल, सौराष्ट्र के जसदण से विधायक कुंवरजी बावलिया ने पहले भाजपा का दामन थामा। भाजपा ने बावलिया को अपनी पार्टी में शामिल करने के साथ ही कैबिनेट मंत्री बना दिया। इस कारण इस सीट पर फिर से दिसंबर में उपचुनाव होंगे। उन्हें छह के माह के भीतर फिर से विधानसभा का सदस्य बनना होगा, अन्यथा उन्हें मंत्रीपद छोड़ना पड़ सकता है।
कुंवरजी बावलिया के नेतृत्व में भाजपा में हुए शामिल

बताया जा रहा है कि जो कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हुए हैं, वो कुंवरजी बावलिया के नेतृत्व में हुए हैं। इनमें कांग्रेस के 6 जिला, 2 तहसील पंचायत के सदस्यों सहित कुल एक दर्जन नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। इससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। गौैरतलब है कि जैसे-जैसे लोकसभा और विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, नेताओं द्वारा दल बदलने का दौर जा रही है। खासकर कांग्रेस और भाजपा में हर दिन नेताओं के द्वारा पार्टी बदला जा रहा है। बहरहाल, उपचुनाव से पहले कांग्रेस को गुजरात में यह बड़ा झटका लगा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो