scriptदेश में 1.50 करोड़ आदिवासी बने ईसाई, आरक्षण वापस लेने की मांग | 150 lakh tribal became Christian, BJP MP demands reservation back | Patrika News
राजनीति

देश में 1.50 करोड़ आदिवासी बने ईसाई, आरक्षण वापस लेने की मांग

सरकार को सुझाया ऐसे लोगों से आरक्षण वापसी का फॉर्मूला।
झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की बात।
बुधवार को संसद के भीतर उठाया यह विवादित मुद्दा।

मद्रास हाईकोर्ट की टिप्पणी से ईसाई समुदाय दुखी - गिनाई उपलब्धियां

मद्रास हाईकोर्ट की टिप्पणी से ईसाई समुदाय दुखी – गिनाई उपलब्धियां

नई दिल्ली। झारखंड में चुनावी मौसम के बीच फिर धर्मांतरण का मामला गरमा गया है। भाजपा के गोड्डा से तीन बार के सांसद निशिकांत दुबे ने धर्मातरण रोकने के लिए केंद्र सरकार को ऐसे लोगों से आरक्षण का अधिकार छीन लेने का फॉर्मूला सुझाया है।
निशिकांत दुबे ने कहा, “धर्म बदलकर ईसाई बनने वाले अनुसूचित जनजाति (एसटी) के सभी लोगों से आरक्षण का लाभ छीना जाना चाहिए। क्योंकि संविधान सभा में बहस के दौरान भी यह बात उठ चुकी है। देश में अब तक डेढ़ करोड़ से ज्यादा आदिवासियों ने धर्मांतरण कर लिया है। इसी से समस्या की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।”
झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे इस मसले को बीते बुधवार को लोकसभा में भी उठाकर सियासी सरगर्मी बढ़ा चुके हैं। उन्होंने इस दिशा में मोदी सरकार से कठोर कदम उठाने की मांग की है। इस मसले पर किया उनका ट्वीट भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw
निशिकांत दुबे ने लोकसभा में कहा, “झारखंड में वर्ष 1947 तक करीब तीन प्रतिशत आदिवासियों का ही धर्मांतरण हुआ था। 1937 में इसको लेकर एक कानून भी बना था, जो कहता था कि धर्मांतरण कोई कर सकता है लेकिन कलेक्टर को जानकारी देनी होगी। मगर झारखंड में स्थिति यह है कि अनुसूचित जनजाति (एसटी) की कुल 26-27 फीसदी आबादी में से 20 प्रतिशत ने धर्म बदल दिया है। तकरीबन डेढ़ करोड़ लोगों ने धर्मांतरण कर लिया है।”
दुबे के मुताबिक यह डेढ़ करोड़ का आंकड़ा झारखंड नहीं बल्कि पूरे देश का है। सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में संविधान सभा की बहस का हवाला देते हुए कहा कि धर्मांतरण से अनुसूचित जनजाति वर्ग (एसटी) की पूरी संस्कृति बदल गई है।
उन्होंने कहा, “जब संविधान सभा में बहस हुई तब कहा गया था कि यदि इस तरह की परिस्थिति हुई तो एसटी को एससी की तरह धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।”
सांसद निशिकांत दुबे ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि अनुसूचित वर्ग की तरह अनुसूचित जनजाति के लोगों को भी धर्मांतरण के बाद आरक्षण के अधिकार से वंचित करने के लिए कानून बनना चाहिए, तभी इस गंभीर समस्या से निजात मिल सकती है।

Home / Political / देश में 1.50 करोड़ आदिवासी बने ईसाई, आरक्षण वापस लेने की मांग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो