scriptगुजरात में भाजपा को बड़ा झटका, दो पूर्व विधायकों ने थामा कांग्रेस का दामन | 2 Ex MLA of BJP Bimal Shah And Anil Patel Join Congress | Patrika News

गुजरात में भाजपा को बड़ा झटका, दो पूर्व विधायकों ने थामा कांग्रेस का दामन

Published: Jan 21, 2019 07:52:03 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

दोनों ही नेता काफी समय से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से नाराज चल रहे थे।

Modi And Shah

Modi And Shah

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव में अब लगभग तीन महीने का समय बचा है और ऐसे में बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों ही पार्टियों से नेताओं के इधर-उधर जाने का सिलसिला जारी है। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी को दो राज्यों से बड़े झटके लगे। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के लिए ये बहुत बुरी खबर है। गुजरात में पार्टी के दो पूर्व विधायकों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया तो वहीं पश्चिम बंगाल में 10 साल से सहयोगी गोरखा मुक्तिमोर्चा ने एनडीए से अलग होने का फैसला किया।
2012 और 2017 में नहीं मिले थे दोनों को टिकट

गुजरात में बीजेपी के दो पूर्व विधायकों बिमल शाह और अनिल पटेल ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। दोनों ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया। बिमल शाह और अनिल पटेल ने गुजरात कांग्रेस प्रभारी राजीव सातव और स्टेट कांग्रेस चीफ अमित चावड़ा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। बता दें कि दोनों काफी लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे। 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में दोनों ही नेताओं को टिकट नहीं दिया गया था।
https://twitter.com/INCGujarat?ref_src=twsrc%5Etfw
अमित शाह से चल रहा था टकराव

बिमल शाह 1998 में केशुभाई पटेल की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वहीं अनिल पटेल दक्षिण गुजरात में आदिवासी चेहरा थे। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं का अमित शाह से कुछ टकराव चल रहा था। 2012 और 2017 में दोनों ही विधायकों को टिकट नहीं दिया गया था।
– बिमल शाह पार्टी के कद्दावर नेता रहे हैं। 1994 से 1997 तक वो बीजेपी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष रहे थे। इस वक्त उमा भारती भाजपा युवा मोर्चा की अध्यक्ष थीं। 1998 में अनिल और बिमल दोनों ही विधायक बने। बिमल शाह को मंत्री पद भी मिला।
– लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को ये बड़ा झटका है कांग्रेस पार्टी के लिए ये एक अच्छी खबर है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो