scriptAP: रेड्डी सरकार का ऐतिहासिक फैसला, प्रदेश में होंगे 5 डिप्टी CM | 5 Deputy Chief Ministers in Andhra Pradesh cabinet | Patrika News

AP: रेड्डी सरकार का ऐतिहासिक फैसला, प्रदेश में होंगे 5 डिप्टी CM

locationनई दिल्लीPublished: Jun 07, 2019 03:51:42 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक और कापू समुदाय से बनेंगे डिप्टी सीएम
शनिवार को 25 सदस्यों के मंत्रिमंडल का शपथग्रहण
ढाई साल बाद होगा कैबिनेट में फेरबदल

jagan mohan

AP: रेड्डी सरकार का ऐतिहासिक फैसला, प्रदेश में होंगे 5 डिप्टी CM

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने काफी ऐतिहासिक फैसला लिया है। उन्होंने राज्य में पांच डिप्टी सीएम को नियुक्त करने का फैसला किया है। सबसे बड़ी बात यह है कि ये पांचों मुख्यमंत्री अलग-अलग समुदाय विशेष के होंगे।
पढ़ें- अलीगढ़ हत्याकांड पर सियासी उबाल, प्रियंका और राहुल का फूटा गुस्सा

इन समुदायों के नेता बनेंगे डिप्टी सीएम

अपनी नई कैबिनेट को लेकर वाईएसआर कांग्रेस के नेता जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की। रेडी ने इस बैठक में कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक और कापू समुदाय से पांच डिप्टी सीएम नियुक्त किए जाएंगे। देश में ऐसा पहली बार होगा कि किसी कैबिनेट में पांच उप मुख्यमंत्री होंगे। हालांकि, डिप्टी सीएम के नामों की घोषणा अभी नहीं की गई है।
पढ़ें- कांग्रेस नेता शशि थरूर की सरकार को सलाह, संस्कृत अद्भुत भाषा लेकिन व्यावहारिक नहीं

jagan mohan
शनिवार को मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह

जगन ने कहा कि वह नए मंत्रियों को लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि 25 सदस्यों के मंत्रिमंडल का शपथग्रहण शनिवार को होगा। रेड्डी के इस फैसले के बाद पार्टी के विधायक एमएम शैक ने खुशी जताई है। उन्होंने भरोसा जताया है कि जगन भारत में अब तक के सर्वश्रेष्ठ सीएम साबित होंगे।
पढ़ें- पीएम मोदी VS सीएम ममता: कालीघाट पोस्‍ट ऑफिस में लगा ‘जय श्री राम’ के पोस्‍टकार्डों का अंबार

jagan mohan
https://twitter.com/ANI/status/1136885595295297536?ref_src=twsrc%5Etfw
ढाई साल बाद होगा कैबिनेट में फेरबदल

इस मीटिंग में रेड्डी ने कहा कि ढाई साल बाद कैबिनेट में फेरबदल होगा। उन्होंने पार्टी विधायकों को लोगों की शिकायतों के प्रति ध्यान देने को कहा। साथ ही कहा कि लोग उनके प्रदर्शन को करीब से देख रहे हैं। रेड्डी का कहना है कि वह पूर्व सरकार और अभी भी की सरकार के बीच के अंतर को दिखाना चाहते हैं।
पढ़ें- ममता बनर्जी ने PM मोदी को लिखा खत, नीति आयोग की बैठक में शामिल होने से किया इनकार

jagan mohan
151 सीटों पर YSR कांग्रेस की जीत

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न कराए गए हैं। इस चुनाव में जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस ने प्रचंड जीत हासिल की है। पार्टी ने 175 में से 151 सीटों पर अकेले जीत दर्ज की है। जबकि, चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलुगु देशम को केवल 23 सीटें मिली हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो