scriptगुजरात में महिला उम्मीदवारों ने भी लहराया परचम, BJP की 12 में 9 कैंडिडेट जीतीं | 9 Women BJP Candidate win out of 12 in Gujarat election | Patrika News

गुजरात में महिला उम्मीदवारों ने भी लहराया परचम, BJP की 12 में 9 कैंडिडेट जीतीं

Published: Dec 18, 2017 05:49:13 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

2012 में 15 में से 12 महिला उम्मीदवारों ने चुनाव में जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार ये आंकड़ा कम हो गया है।

Womens Candidate Gujarat election

Womens Candidate Gujarat election

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी 22 साल की बादशाहत को कायम रखा है। राज्य की 182 विधानसभा सीटों पर बीजेपी के 99-100 उम्मीदवार जीत गए हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी 80-81 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। गुजरात के इस चुनाव में महिला उम्मीदवारों ने भी अपना परचम लहरा दिया है। गुजरात के रण में इस बार 122 महिला उम्मीदवार मैदान में थीं, जिनमें से बीजेपी की 12 और कांग्रेस की 10 महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रहीं थीं।
पिछले साल के मुकाबले कम है आंकड़े
भाजपा की 12 महिला उम्मीदवारों में से 9 ने चुनाव में जीत दर्ज की है, जबिक 3 महिलाएं हार गई हैं। हालांकि ये आंकड़ा 2012 के मुकाबले काफी कम है, क्योंकि 2012 के नतीजों में कुल 15 महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी, जिसमें 12 तो सिर्फ भाजपा की ही थी।
कांग्रेस की थीं 10 कैंडिडेट
2017 के चुनाव में टोटल 1815 कैंडिडेट्स के नॉमिनेशन में 122 सीटों पर महिला उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। पार्टीवाइज आंकड़े देखें तो ‘आप’ से दो, कांग्रेस से 10 और बीजेपी से 12 महिला कैंडिडेट रहीं। 54 महिलाओं ने इंडिपेंडेंट कैंडिडेट के तौर पर इलेक्शन लड़ा।
जीती हुईं महिला उम्मीदवार

– बीजेपी की सुमनबेम चौहान मंचमहल की कालोल सीट से चुनाव जीत लिया है। इस सीट से बीजेपी ने पहली बार महिला उम्मीदवार को उतारा है।

– कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आईं तेज श्रीबेन पटेल अहमदाबाद की विरमगाम सीट से चुनाव हार गई हैं। जीत लिया है।
– भावनगर ईस्ट से चुनाव लड़ रहीं बीजेपी की विभावरी दवे ने चुनाव में जीत दर्ज कर ली है।

– बीजेपी की झंखना बेन पटेल भी सूरत की चोर्यासी सीट से जीत गई हैं।
– संगीता बेन पाटिल: बीजेपी उम्मीदवार हैं, जो कि सूरत की लिम्बयात सीट से चुनाव लड़ी थीं। 2012 में भी उन्होंने इसी सीट से चुनाव जीता था।

– राजकोट की गोंडल सीट से गीताबा जडेजा ने जीत दर्ज की है, जो बीजेपी से उम्मीदवार थीं।
– भाजपा में काफी समय से सक्रिय नेता के तौर पर काम कर रहीं हंसकुंवर बा राज हार गई हैं। वो आणंद जिले की अंकलाव सीट से चुनाव लड़ रही थीं।

– कच्छ की गांधीधाम सीट से चुनाव लड़ रहीं बीजेपी उम्मीदवार मालती माहेश्वरी ने जीत दर्ज की है।
– 2012 में विधायक रहीं मनीषा बेन पटेल ने वड़ोदरा सीट से जीत दर्ज की है।

– बीजेपी की नीमा बेन आचार्य ने कच्छ की भुज सीट से जीत दर्ज की है। वो इस सीट से लगातार तीसरी बार विधायक चुनी गई हैं।
– वड़ोदरा की आकोटा सीट से सीमा बेन गोहिल ने जीत दर्ज की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो