scriptइस्तीफे के फैसले पर अडिग राहुल गांधी, कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष बन सकते हैं एके एंटनी | A. K. Antony may be interim president in congress | Patrika News

इस्तीफे के फैसले पर अडिग राहुल गांधी, कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष बन सकते हैं एके एंटनी

locationनई दिल्लीPublished: Jun 11, 2019 02:44:11 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

राहुल गांधी से मिल सकते हैं एके एंटनी
पार्टी में एके एंटनी की छवि काफी अच्छी
यूपीए सरकार में रक्षा मंत्री रह चुके हैं एके एंटनी

rahul gandhi and ak antony

इस्तीफे के फैसले पर अडिग राहुल गांधी, कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष बन सकते हैं एके एंटनी

नई दिल्ली। कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर माथापच्ची जारी है। राहुल गांधी इस्तीफे के फैसले पर अडिग हैं। पार्टी के नेताओं ने उन्हें काफी मनाने की कोशिश की, लेकिन राहुल गांधी मानने को तैयार नहीं है। नए अध्यक्ष की तलाश जारी है। इस बीच खबर यह आ रही है कांग्रेस किसी को अंतरिम अध्यक्ष के रूप में नियुक्त कर सकती है। इसके लिए पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के नाम पर चर्चा हो रही है।
पढ़ें- SC से योगी सरकार को बड़ा झटका, पत्रकार प्रशांत कनौजिया को तुरंत रिहा करने का आदेश

ak antony
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी में यह विचार उभर रहा है कि कांग्रेस को अपने अंतरिम अध्यक्ष के रूप में एक वरिष्ठ नेता का नाम लेना होगा। इसके लिए एके एंटनी के नाम की चर्चा जोरों पर है। चर्चा यहां तक है कि एके एंटनी पार्टी प्रमुख से मुलाकात भी कर सकते हैं। अगर वर्किंग कमिटी के सदस्यों में सहमति हो गई, तो एके एंटनी कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं।
पढ़ें- पाकिस्तान ने PM मोदी के विमान को अपने हवाई क्षेत्र में उड़ने की मंजूरी दी

ak antony
रिपोर्ट्स की मानें तो पार्टी में एके एंटनी की छवि काफी अच्छी है। ऐसे में माना जा रहा है कि अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर उनके नाम पर सहमति बन सकती है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने माना कि अब तक पार्टी स्तर पर कोई बड़ा फैसला नहीं लिया गया है।
पढ़ें- मोदी सरकार को फिर नीतीश कुमार का झटका, बोले- कश्मीर से धारा 370 हटाने का करेंगे विरोध

उन्होंने कहा कि अभी तक इस संबंध में कोई प्रगति नहीं हुई है। राहुल गांधी को इस्तीफा नहीं देने के लिए मनाने की कोशिशों का अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है। अगर राहुल गांधी अध्यक्ष बने रहने के लिए राजी हो जाते हैं तो किसी बड़े बदलाव की जरूरत नहीं होगी।
rahul gandhi
यहां आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफे पर अड़े होने के बाद अंतरिम प्रेसिडेंट और उसकी सहायता के लिए कोलेजियम की चर्चा जोरों पर है। वहीं, आगामी 17 जून से संसद का सत्र भी शुरू होने जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता लोकसभा में राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का नेता नियुक्त करना चाहते हैं। पिछली लोकसभा में इस पद पर मल्लिकार्जुन खड़गे थे। लेकिन, खड़गे इस बार चुनाव हार गए हैं। लिहाजा, पार्टी को अपना नया नेता चुनना ही होगा।
पढ़ें- बीजेपी की अहम बैठक 13 जून को, अमित शाह की जगह नए अध्यक्ष के नाम पर लग सकती है मुहर

rahul gandhi
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिलने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। हालांकि, पार्टी के नेताओं ने उनके इस्तीफे को नामंजूर कर दिया। राहुल गांधी इस्तीफे पर फिर भी अड़े हुए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि उनकी जगह कोई और अध्यक्ष बनेगा। राहुल ने यह भी कहा है कि अगला अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा।
अब देखना यह है कि राहुल गांधी अध्यक्ष बने रहते हैं या पार्टी कोई और विकल्प ढूंढने में कामयाब होती है। वहीं, देखना यह भी होगा कि अंतरिम अध्यक्ष के रूप में एके एंटनी के नाम पर मोहर लगती है या नहीं?
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो