राजनीति

रफाल पर AAP ने भाजपा को घेरा, ‘36 नहीं 126 विमान लाएं लेकिन भारत माता की रक्षा के नाम पर दलाली न खाएं’

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रफाल की खरीद पर हजारों करोड़ रुपए की दलाली की गई है।

नई दिल्लीSep 28, 2018 / 08:02 pm

Anil Kumar

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह

नई दिल्ली। रफाल लड़ाकू विमान के सौद को लेकर सरकार और विपक्ष में रार मची हुई है। दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप किया जा रहा है। इस क्रम में आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मोदी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने रफाल की खरीद पर हजारों करोड़ रुपए की दलाली की है। आगे उन्होंने कहा कि हम सब चाहते है कि भारत में 36 नहीं बल्कि 126 रफाल विमान आएं, लेकिन पीएम मोदी और उनके मित्र अंबानी भारत माता की रक्षा के नाम पर दलाली न खायें। आपको बता दें कि संजय सिंह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए ये बातें कही।

सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठः पीएम मोदी ने किया पराक्रम पर्व का उद्घाटन, आज सेना दिखाएगी ताकत

देश का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा ले रही है पाकिस्तान का नाम: सिंह

आपको बता दें कि अपने वीडियो संदेश में संजय सिंह ने आगे कहा कि भाजपा विपक्ष पर आरोप लगाती है कि लड़ाकू विमान रफाल से सेना को वंचित रखने की पाकिस्तान की साजिश मे विपक्ष का भी हाथ है, जो कि सरासर गलत है। देश के हर नागरिक चाहता है कि सेना को रफाल मिले लेकिन ऐसा विमान मिले जिसकी खरीद में दलाली न खाई गई हो। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी को देश की जनता के सामने यह बताना ही होगा कि 36 हजार करोड़ रुपए के घोटाले में किसे कितनी दलाली मिली है। रक्षा सौदों में दलाली की छूट को भी नहीं दी जा सकती है। सिंह ने आगे कहा कि मोदी सरकार रफाल सौदे में हुए व्यापक घोटाले के वास्तविक मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि ‘भाजपा वाले कह रहे हैं कि पाकिस्तान नहीं चाहता कि भारत में रफाल आए और विपक्ष भी पाकिस्तान की इच्छा के साथ है। लेकिन वास्तविकता यह नहीं है। हम सब चाहते हैं कि भारत में 36 नहीं 126 रफाल आए, पर मोदी और उनके मित्र अंबानी भारत माता की रक्षा के नाम पर दलाली न खाएं।’

 

Home / Political / रफाल पर AAP ने भाजपा को घेरा, ‘36 नहीं 126 विमान लाएं लेकिन भारत माता की रक्षा के नाम पर दलाली न खाएं’

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.