script‘आप’ विधायक महेंद्र यादव आज कोर्ट में होंगे पेश, दंगा फैलाने का है आरोप | 'aap' MLA will be presented next to the court today | Patrika News

‘आप’ विधायक महेंद्र यादव आज कोर्ट में होंगे पेश, दंगा फैलाने का है आरोप

Published: Jan 30, 2016 11:35:00 am

आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र यादव को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा

AAP MLA Mahendra Yadav

AAP MLA Mahendra Yadav

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र यादव को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। यादव पर सरकारी कामकाज में बाधा डालने और दंगा फैलाने का आरोप है। मामला निहाल विहार इलाके में एक बच्ची से दुष्कर्म के बाद हिंसक प्रदर्शन करने से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि ये प्रदर्शन यादव की अगुवाई में हो रहा था। यादव आम आदमी पार्टी के छठे विधायक हैं जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाद में कोर्ट ने विकासपुरी से विधायक यादव को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया था।

पुलिस ने दावा किया कि यादव ने गुरुवार शाम पश्चिम दिल्ली के निहाल विहार इलाके में हिंसक विरोध प्रदर्शन की अगुवाई की, जो तीन वर्षीय बच्ची पर यौन हमले की घटना के विरोध में किया जा रहा था। प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने सार्वजनिक वाहन में तोड़-फोड़ की और एक वाहन को आग लगाने की कोशिश की।

आपको बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी के 5 और विधायक गिरफ्तार हो चुके हैं। यादव ‘आप’ के छठे विधायक हैं, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले अखिलेश त्रिपाठी, सोमनाथ भारती, कमांडो सुरेंद्र सिंह, मनोज कुमार और पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर को विभिन्न आरोपों में गिरफ्तार किया जा चुका है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिण पश्चिम) देपेंद्र पाठक ने दावा किया कि आरोपी को प्रदर्शन होने से काफी पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पाठक ने कहा, “गुरुवार रात एक मामला दर्ज किया गया था और दंगा करने, आगजनी, लोक सेवक पर हमला, गलत तरीके से रोकना और सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने के आरोपों के तहत आज दोपहर करीब 12 बजे विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया।”
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो