scriptकांग्रेस से गठबंधन की चर्चा के बीच AAP के बलबीर सिंह जाखड़ ने पश्चिमी दिल्ली से भरा नामांकन | AAP's West Delhi candidate, Balbir Singh Jakhar, files nomination | Patrika News

कांग्रेस से गठबंधन की चर्चा के बीच AAP के बलबीर सिंह जाखड़ ने पश्चिमी दिल्ली से भरा नामांकन

locationनई दिल्लीPublished: Apr 18, 2019 09:10:46 pm

Submitted by:

Shweta Singh

बलबीर सिंह जाखड़ ने अपना नामांकन दायर किया
पार्टी नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय की मौजूदगी में नामांकन भरा
20 अप्रैल को अन्य नेता भी भर सकते हैं पर्चा

Balbir Singh Jakhar, files nomination

कांग्रेस से गठबंधन की चर्चा के बीच AAP के बलबीर सिंह जाखड़ ने पश्चिमी दिल्ली से भरा नामांकन

नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन पर काफी समय से चर्चा चल रही है, लेकिन इस मुद्दे ने अपना अंतिम रूप नहीं लिया है। अब अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली AAP ने कांग्रेस के बिना ही अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को पार्टी के उम्मीदवार बलबीर सिंह जाखड़ ने अपना नामांकन दायर कर दिया।

मंत्री गोपाल राय की मौजूदगी में भरा नामांकन

बलबीर सिंह ने पार्टी नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय की मौजूदगी में पश्चिमी दिल्ली से अपना नामांकन दाखिल किया। इसी के साथ कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि पार्टी के पंकज गुप्ता चांदनी चौक से, आतिशी मार्लेना पूर्वी दिल्ली से, गुगान सिंह उत्तर पश्चिमी दिल्ली से 20 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

https://twitter.com/hashtag/LokSabhaElections2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

कांग्रेस-AAP के गठबंधन की बात?

आपको बता दें कि इससे पहले दोनों पार्टियों (कांग्रेस-आप )ने गठबंधन को लेकर कहा था कि बातचीत अंतिम दौर में पहुंच गई थी। इसके बाद फैसले को अंतिम रूप न मिलने पर दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं। इससे पहले दोनों पार्टियों के बीच आम आदमी पार्टी 4 और कांग्रेस का 3 सीटों पर चुनाव लड़ना तय होने का दावा किया जा रहा था। दोनों दलों के बीच सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि हरियाणा और चंडीगढ़ में भी साथ चुनाव लड़ने पर राजमंदी बनने की भी खबर आई थी। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं की गई।

ट्रेंडिंग वीडियो