scriptअभिनेता अनुपम खेर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का उड़ाया मजाक, ट्वीट के जरिये बताया कारण | Actor anupam kher make fun of rahul gandhi twitter | Patrika News

अभिनेता अनुपम खेर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का उड़ाया मजाक, ट्वीट के जरिये बताया कारण

locationनई दिल्लीPublished: Dec 01, 2018 01:11:32 pm

अभिनेता अनुपम खेर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का उड़ाया मजाक, ट्वीट के जरिये बताया कारण

anupam

अभिनेता अनुपम खेर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का उड़ाया मजाक, ट्वीट के जरिये बताया कारण

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए पहचाने जाने वाले कॉमेडियन अनुपम खेर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है। यही नहीं उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी कर डली है। अनुपम खेर ने एक ट्वीट के जरिये अपनी भावनाएं जाहिर की। जाहिर उनका ये पोस्ट कांग्रेस समर्थकों के गले नहीं उतर रहा।

दरअसल अनुपम खेर ने जो ट्वीट किया उसमें लिखा था ‘जिन्हें कांग्रेस पसंद है भगवान उन्हें राहुल गांधी जैसा बेटा दे।’ यही नहीं इसी पोस्ट में ये भी लिखा है कि जिन्हें भारतीय जनता पार्टी पसंद है भगवान उन्हें नरेंद्र मोदी जैसा बेटा दे। अब अनुपम का ये ट्वीट विवाद का कारण बन सकता है। हालांकि हालांकि इसे लेकर अनुपम खेर ने डिस्क्लेमर भी दिया है। उन्होंने एक फॉरवर्डेड मैसेज को ट्वीट में अटैच कर इसे शेयर किया है।
उन्होंने ट्वीट किया है कि, ‘जिन्हें कांग्रेस पसंद है भगवान उन्हें राहुल गांधी जैसा बेटा दे।’ अनुपम खेर ने डिस्क्लेमर भी दिया है। इसमें लिखा कि, जैसा आया वैसा ही पोस्ट कर रहा हू्ं। इसे अन्यथा न लें। मैसेज में लोगों से चुनाव को लेकर आपसी संबंध खराब न करने की सलाह भी है।
https://twitter.com/AnupamPKher/status/1068522672730959872?ref_src=twsrc%5Etfw
आपको बता दें कि अनुपम खेर की पत्नी भाजपा का सांसद भी हैं। खेर ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर मैसेज को फॉरवर्ड करते हुए लिखा है, ‘चुनाव में आपसी संबंध खराब न करें, जिन्हें भाजपा पसंद है भगवान उनको नरेंद्र मोदी जैसा बेटा दे और जिन्हें कांग्रेस, उन्हें राहुल जैसा।’ साथ ही खेर ने लिखा, ‘कृपया इस फॉरवर्डेड मैसेज को अन्यथा न लें। जैसा आया है, वैसा ही पोस्ट कर रहा हूं। धन्यवाद।’ आपको ये भी बताते चलें कि अनुपम खेर आए दिन मोदी सरकार की ओर से किए गए कामों को अपने सोशल प्लेटफॉर्म के जरिये सामने लाते रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो