scriptअडानी और अंबानी ने कुछ महीनों में रजिस्टर्ड कराई 53 नई एग्री कंपनियां: जेएस गिल | Adani, Ambani registered 53 new agri companies in few months: JS Gill | Patrika News

अडानी और अंबानी ने कुछ महीनों में रजिस्टर्ड कराई 53 नई एग्री कंपनियां: जेएस गिल

Published: Dec 15, 2020 12:50:42 pm

Submitted by:

Saurabh Sharma

किसानों के समर्थन में दिल्ली के जंतर मंतर पर पंजाब के खडग़ साहिब से कांग्रेस सांसद जेएस गिल ने कहा कि मुझे जानकारी है कि अडानी और अंबानी समूहों ने पिछले कुछ महीनों में 53 नई कृषि आधारित कंपनियां पंजीकृत की हैं।

Adani, Ambani registered 53 new agri companies in few months: JS Gill

Adani, Ambani registered 53 new agri companies in few months: JS Gill

नई दिल्ली। किसानों के समर्थन में दिल्ली के जंतर मंतर पर पंजाब के खडग़ साहिब से कांग्रेस सांसद जेएस गिल ने कहा कि मुझे जानकारी है कि अडानी और अंबानी समूहों ने पिछले कुछ महीनों में 53 नई कृषि आधारित कंपनियां पंजीकृत की हैं। जब तक किसानों की बात नहीं मानी जाएगी, हम अपना विरोध जारी रखेंगे। जेएस गिल की ओर से साफ इशारा किया गया है कि कृषि कानूनों में बदलाव अंबानी और अडानी जैसे समूहों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाए गए हैं।

 

https://twitter.com/ANI/status/1338718475959746560?ref_src=twsrc%5Etfw

आपको बता दें कि किसानों के प्रोटेस्ट को 20 दिन हो गए हैं। दिल्ली में पारा लगातार गिरते जा रहे हैं। जहां किसान झुकने को तैयार नहीं हैं। वहीं सरकार भी कुछ बदलाव के साथ अड़ी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में पारा 4 डिग्री तक नीचे जा सकते हैं। ऐसे में किसानों के लिए मुश्किलें और बढ़ सकती है। किसानों का कहना है कि ठंड की वजह से परेशानी जरूर हो रही है, लेकिन वो तब तक नहीं हटेंगे जब तक उनकी मांगों को मान नहीं लिया जाता है।

https://twitter.com/ANI/status/1338721207475032065?ref_src=twsrc%5Etfw
गाजीपुर सीमा पर बैठे किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी किसान हैं। उनकी कृषि उपज किस दर पर बेची गई, क्या उन्हें एमएसपी पर बेचा गया? क्या उन्हें नुकसान हुआ या लाभ? … सरकार को गांवों का दौरा करना चाहिए और बैठकें करनी चाहिए। तभी इस मसले का हल निकलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो