script

कांग्रेस में शामिल होने के बाद दरभंगा पहुंचे कीर्ति आजाद, स्वागत के लिए बना मंच टूटने से मची अफरा-तफरी

locationनई दिल्लीPublished: Feb 19, 2019 07:12:00 pm

Submitted by:

Anil Kumar

भाजपा से निलंबित सांसद कीर्ति आजाद ने कांग्रेस का थामा थामन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार पहुंचे दरभंगा
कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

कीर्ति आजाद

कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार दरभंगा पहुंचे कीर्ति आजाद का भव्य स्वागत

पटना। भाजपा से नलंबित होने के बाद कांग्रेस का दामन थामने वाले कीर्ति आजाद मंगलवार को पहली पहली बार दरभंगा पहुंचे। आजाद के स्वागत के लिए हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक सड़कों पर उतरे। कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर आजाद का स्वागत किया। समर्थकों ने एक जुलूस भी निकाला, जिसमें आजाद शामिल हुए। इन सबके बीच कांग्रेस कार्यालय के बाहर एक मच बनाया गया था जहां से कीर्ति आजाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते। लेकिन आजाद सभा को संबोधित करते उससे पहले ही मंच टूट गया। इससे देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इसमें किसी भी कार्यकर्ता को चोट नहीं आई।

तमिलनाडु: AIADMK-BJP के बीच सीटों का बंटवारा तय, पांच सीट पर भाजपा लड़ेगी लोकसभा चुनाव

पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

बता दें कि दरभंगा पहुंचे कीर्ति आजाद का पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। आजाद का स्वागत करने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा सहित कई नेता मौजदू थे। दरभंगा के बलभद्रपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय के पास एक मंच बनाया गया था जहां पर कीर्ति आजाद लोगों को संबोधित करते। लेकिन सभा शुरू होने से पहले ही मंच टूट गया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा भी मौजूद थे। इस हादसे में कई नेता चोटिल हो गए। हालांकि बाद में मंच के नीचे कुर्सी लगाई गई और भी आजाद ने लोगों को संबोधित किया।

 

तेजस्वी-मोदी विवाद का अंत, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने किया सरकारी बंगले में प्रवेश

राहुल गांधी ने आजाद को दिलाई पार्टी की सदस्यता

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली स्थित कार्यालय में भाजपा से निलंबित सांसद कीर्ति आजाद को पार्टी की सदस्यता दिलाई। कीर्ति आजाद लंबे समय से भाजपा से नाराज चल रहे थे। जिसके बाद कई बार अपने बयानों के लिए वे सुर्खियों में रहे। हालांकि पार्टी लाइन से अलग हटकर कार्य करने के कारण आजाद को निलंबित कर दिया गया था। उसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे के वे कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

 

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

ट्रेंडिंग वीडियो