scriptगोवा: सीएम के लिए भाजपा नेताओं का मंथन जारी, प्रदेश अध्यक्ष विनय तेंदुलकर के नाम पर चर्चा | after manohar parrikar who is goa next cm | Patrika News

गोवा: सीएम के लिए भाजपा नेताओं का मंथन जारी, प्रदेश अध्यक्ष विनय तेंदुलकर के नाम पर चर्चा

locationनई दिल्लीPublished: Mar 18, 2019 01:52:17 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

कौन होगा गोवा का अगला मुख्यमंत्री?
गोवा सीएम के लिए बैठकों का दौर जारी
रेस में प्रदेश अध्यक्ष सबसे आगे
प्रमोद सांवत के नाम पर भी चर्चा

bjp

गोवा: सीएम के लिए भाजपा नेताओं की मंथन जारी, प्रदेश अध्यक्ष विनय तेंदुलकर के नाम पर चर्चा

नई दिल्ली। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिवंगत नेता मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद सबके मन में एक ही सवाल है, प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस बाबत गोवा में पार्टी के वरिष्ठ नेता और स्थानीय नेताओं, विधायकों की बैठकों का दौर लगातार जारी है। कौन बनेगा गोवा का अलग मुख्यमंत्री, इस पर लगातार मंथन चल रहा है। इसी बीच एक नाम अचानक सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, सीएम पद के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विनय तेंदुलकर के नाम पर चर्चा जोर-शोर से चल रही है।
गोवा सीएम के लिए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर चर्चा

गोवा के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सोमवार सुबह से ही भाजपा नेताओं की लगातार बैठक जारी है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। लेकिन, सबसे ज्यादा जिस नाम की चर्चा हो रही है वो हैं गोवा के प्रदेश अध्यक्ष विनय तेंदुलकर। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी के ज्यादातर नेता विनय तेंदुलकर को गोवा का अगला सीएम बनाना चाहते हैं। हालांकि, प्रमोद सांवत का भी नाम जोर-शोर से चल रहा था। लेकिन, पार्टी नेताओं की बैठक में वो नहीं पहुंचे। लिहाजा, कयास यह लगाया जा रहा है कि विनय तेंदुलकर के नाम पर सहमित बन जाए।
कांग्रेस भी पेश कर चुकी है दावा

इधर, कांग्रेस लगातार गोवा में अपनी सरकार बनाने का दावा पेश कर रही है। पर्रिकर के निधन से पहले ही कांग्रेस ने राज्यपाल को पत्र लिखकर सरकार बनाने के लिए दावेदारी पेश कर दी थी। अब देखना पर्रिकर के अंतिम संस्कार के बाद गोवा की राजनीति किस करवट बैठती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो