scriptराजनीतिक कारणों से नहीं दी गई थी अफजल गुरू को फांसी: शिंदे | Afzal Guru not hanged for political reasons says Sushil Kumar Shinde | Patrika News

राजनीतिक कारणों से नहीं दी गई थी अफजल गुरू को फांसी: शिंदे

Published: May 24, 2015 11:04:00 pm

पूर्व
केंद्रीय गृह मंत्री शुशील कुमार शिंदे ने रविवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर
अबदुल्ला के दावे को खारिज कर दिया

sushil kumar shinde

sushil kumar shinde

मुंबई। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शुशील कुमार शिंदे ने रविवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अबदुल्ला के दावे को खारिज कर दिया। उमर ने दावा किया था कि, संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरू को राजनीतिक कारणों की वजह से यूपीए सरकार द्वारा फांसी दी गई थी। इस पर शिंदे ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था। अफजल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा था। दया याचिका को भी खारिज कर दिया गया था। इन सभी चीजों के बाद फैसला लिया गया था। ये राजनीतिक फैसला नहीं था।”

जब शिंदे पूछे गया कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने इस तरह का दावा क्यों किया था। इस पर उन्होंने कहा कि, वे शायद कश्मीर में राजनीति में लिप्त होना चाहते हों। शिंदे ने कहा कि, सुप्रीम कोर्ट के दया याचिका खारिज कर देने के बाद, लोग उम्मीद कर रहे थे कि अफजल फांसी दी जाएगी। इससे पहले उमर अब्दुल्ला ने दावा किया था कि, अफजल गुरू को राजनीतिक कारणों की वजह फांसी दी गई थी।

उमर ने कहा था कि, वे दिल्ली में अपनी बहन के साथ डिनर कर रहे थे, तब उन्हें शिंदे का फोन आया था, उस समय पर शिंदे गृह मंत्री थे। उन्होंने बताया कि शिंदे ने उन्हें फोन कर इस बात की जानकारी दी थी कि उन्होंने (शिंदे) अफजल गुरू के पेपर पर हस्ताक्षर कर दिया है और उसे अगली सुबह फांसी दे दी जाएगी। साथ ही कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी कहा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो