scriptAICC ने की Karnataka Congress कमेटी भंग, अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे | AICC has decided to dissolve Karnataka Congress Committee | Patrika News

AICC ने की Karnataka Congress कमेटी भंग, अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे

locationनई दिल्लीPublished: Jun 19, 2019 09:26:20 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

Karnataka Congress कमेटी को अचानक किया गया भंग
लोकसभा चुनाव से कर्नाटक कांग्रेस में जारी था घमासान
मंगलवार देर रात रोशन बेग को किया गया था पार्टी से निलंबित

rahul gandhi

AICC ने Karnatka Congress कमेटी को किया भंग, अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे

नई दिल्ली। Karnataka Congress में सियासी उठाफटक अचानक तेज हो गया है। माहौल को बिगड़ता देख ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ( All India Congress Committee ) ने Karnataka Congress कमेटी ( Karnataka Congress Committee ) को भंग करने का फैसला किया है। हालांकि, अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष अपने पद पर बने रहेंगे।
पढ़ेंगे- Om Birla बने लोकसभा स्पीकर, PM Modi भी इनके व्यवहार के मुरीद

https://twitter.com/ANI/status/1141252632448651264?ref_src=twsrc%5Etfw
लोकसभा चुनाव के समय से ही पार्टी के अंदर कलह सामने आने लगी थी और चुनाव में करारी शिकस्त मिलने के बाद मामला ज्यादा गरमा गया था। आखिरकार, बुधवार को कांग्रेस हाईकमान ने राज्य कांग्रेस समिति को भंग करने का फैसला किया है। लेकिन, अध्यक्ष दिनेश राव ( Dinesh Gundu Rao ) और कार्यकारी अध्यक्ष अपने पद पर बने रहेंगे। नई कार्यकारिणी का जल्द ही गठन किया जाएगा।
कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार का कहना है कि नई कार्यकारिणी का जल्द ही गठन होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर कोई पद मांगा नहीं जाता, जिसमें काबिलियत दिखेगी उसे पद अपने आप मिल जाएगा।
पढ़ें- Lok Sabha Live Update: …जब रामदास अठावले के भाषण पर ठहाके मार कर हंसने लगे मोदी-राहुल-सोनिया

file photo
गौरतलब है कि मंगलवार देर रात AICC ने पार्टी ने विधायक आर रोशन बेग ( roshan baig ) को निलंबित कर दिया था। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए था कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ( All India Congress Committee ) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर विधायक आर रोशन बेग के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश कमेटी (Karnataka Pradesh Congress Committee) द्वारा भेजे गये प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कांग्रेस हाईकमान ने जांच के आधार पर तत्काल प्रभाव से रोशन बेग को पार्टी से निलंबित कर दिया है।
पढ़ें- Chamki Bukhar: बिहार में अब तक 138 बच्चों की मौत, 372 अब भी गंभीर

Roshan Baig
कांग्रेस विधायक रोशन बेग पिछले कुछ समय से लगातार पार्टी के खिलाफ बयान दे रहे थे। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिलने के बाद बेग लगातार पार्टी के खिलाफ बयान दे रहे थे और सवाल उठा रहे थे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी ने मुसलमानों को वोटबैंक के तौर पर इस्तेमाल किया। मुसलमानों के मन में डर पैदा किया गया और उस डर की वजह से मुसलमान एक खास विचार पर काम करते हैं।
बेग ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश राव और प्रदेश प्रभारी और महासचिव केसी वेणुगोपाल को लेकर विवादित टिपण्णी की थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो