scriptAIMIM Chief Asduddin Owaisi ने दी नीतीश कुमार को नसीहत, मोदी-शाह सामान्य राजनेता नहीं, आप NDA छोड़ क्‍यों नहीं देते ? | AIMIM Chief Asduddin Owaisi advises Nitish Kumar Modi-Shah is not a normal politician why don't you leave NDA | Patrika News

AIMIM Chief Asduddin Owaisi ने दी नीतीश कुमार को नसीहत, मोदी-शाह सामान्य राजनेता नहीं, आप NDA छोड़ क्‍यों नहीं देते ?

locationनई दिल्लीPublished: Dec 30, 2019 02:59:17 pm

Submitted by:

Dhirendra

ओवैसी का पीएम मोदी और अमित शाह पर हमला
ओवैसी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी नसीहत

asduddin owaisi

असदुद्दीन ओवैैैैसी।

नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ( AIMIM Asaduddin Owaisi ) ने बिहार के किशनगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को सामान्य राजनीतिज्ञ न होने की बात कही। फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजग गठबंधन से अलग होने की नसीहत भी दे डाली।
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जनसभा में कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह सामान्य राजनीतिज्ञ नहीं हैं। सीएम नीतीश कुमार साहब को चाहिए कि वो इन लोगों को छोड़ दें। खुद को भाजपा से अलग कर लें। हम सब आपका समर्थन करेंगे। आपने बिहार में अपने लिए एक नाम बनाया है। देश की खातिर भाजपा छोड़िए।
आपको बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर ( NRC ) और नागरिक संशोधन कानून ( CAA ) लागू कर सरकार देश के अंदर फूट डालना चाहती है।
उन्होंने कहा कि इस कानून का जबर्दस्त विरोध किया जाएगा। किशनगंज के रुईदासा मैदान में संविधान बचाओ, देश बचाओ रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो