scriptअमरिंदर सिंह का बयान, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव | Amarinder Singh says Manmohan Singh not contesting Lok Sabha elections 2019 | Patrika News

अमरिंदर सिंह का बयान, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Published: Mar 12, 2019 10:11:15 pm

Submitted by:

Chandra Prakash

मनमोहन सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने फिर आई खबर
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने किया खुलासा
‘मनमोहन सिंह कभी उम्मीदवारी नहीं चाह रहे थे’

manmohan singh

अमरिंदर सिंह का बयान, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने पर चल रहे कयासों पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने विराम लगा दी है। अमरिंदर ने कहा कि मनमोहन सिंह कभी उम्मीदवारी नहीं चाह रहे थे। उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि वह चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं। ऐसे पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने के लिए नहीं कहेगी।

सपा-बसपा ने बदली BJP की रणनीति: राजनाथ गौतम बुद्ध नगर से, तो महेश शर्मा अलवर से लड़ सकते हैं चुनाव

कैसे शुरु हुई चुनाव लड़ने की बात

दरअसल, 86 साल के मनमोहन सिंह का राज्यसभा का कार्यकाल 14 जून 2019 को समाप्त हो रहा है। सिंह वर्तमान में वे असम से राज्यसभा सांसद हैं। ऐसे में खबर आई कि कांग्रेस मनमोहन सिंह की लोकप्रियता को भुनाना चाहती है। इसलिए वे पंजाब के अमृतसर से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इसके लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह, राज्य मामलों की प्रभारी आशा कुमारी और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़ ने मनमोहन सिंह से मुलाकात की थी। लेकिन, पूर्व पीएम ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।

पंजाब में 19 मई को मतदान

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के चुनाव के लिए मतदान सातवें और अंतिम चरण में कराए जाने हैं। इसके लिए 19 मई को मतदान होगा। 7वें चरण में कुल 59 लोकसभा सीटों पर चुनाव है, जिसमें 13 सीटें पंजाब की हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो