scriptआगरा में अमित शाह की विजय संकल्प सभा, कहा- आगामी चुनाव में विकास और भ्रष्टाचार में मुकाबला | amit shah addressing vijay sankalp rally in agra targets sp bsp congress | Patrika News

आगरा में अमित शाह की विजय संकल्प सभा, कहा- आगामी चुनाव में विकास और भ्रष्टाचार में मुकाबला

locationनई दिल्लीPublished: Mar 24, 2019 08:26:35 pm

Submitted by:

Shweta Singh

आगरा के कॉलेज मैदान में अमित शाह की विजय संकल्प सभा
कांग्रेस के 70 साल के कार्यकाल पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश की पूर्व सरकारों पर भी शाह का तंज

amit shah in agra rally

आगरा में विजय संकल्प सभा संबोधित करते हुए अमित शाह बोले, सपा-बसपा के 20 साल के कार्यकाल में नहीं हुआ कोई काम

नई दिल्ली। भाजपा रविवार और मंगलवार को ‘विजय संकल्प सभाएं’ कर रही है। इसके लिए रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण हैदराबाद पहुंची। इसी क्रम में रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) उत्तर प्रदेश के आगरा पहुंचे। शाह ने आगरा के कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उनके साथ राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि इन दो दिनों में पार्टी ने 500 जनसभाएं करने का निर्णय किया है।

सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना

सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशान साधा। उन्होंने कहा कि देश में 70 साल तक कांग्रेस पार्टी और उनके चट्टों-बट्टों का शासन रहा है। 70 साल तक देश के 50 करोड़ गरीबों को ये एहसास ही नहीं हुआ कि ये देश आजाद हुआ है। शाह ने आगे उत्तर प्रदेश की पूर्व सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि राज्य में भी 20 साल तक सपा और बसपा का शासन रहा, लेकिन कोई काम नहीं किया।

https://twitter.com/AmitShah?ref_src=twsrc%5Etfw

चुनाव न लड़ने पर बसपा सुप्रीमो पर तंज

शाह ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मायावती जी चाहती हैं मोदी को हटाया जाए लेकिन जब उनसे चुनाव लड़ने के लिए पूछा जाता है तो कहती हैं नहीं लडूंगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव चाहते हैं कि मोदी जी को हटाया जाए। लेकिन वह भी चुनाव लड़ने के सवाल पर कहते हैं कि चुनाव नहीं लड़ेंगे। शाह ने दावा किया कि यूपी में सपा और बसपा कार्यकाल के करीब 20 साल में कोई काम नहीं हुआ।

ये चुनाव विकास बनाम भ्रष्टाचार

अमित शाह ने यह भी दावा किया कि मोदी जी ने उत्तर प्रदेश के विकास के लिए 8 लाख करोड़ रुपए दिए हैं। शाह ने साथ ही यह भी कहा कि ये चुनाव विकास बनाम भ्रष्टाचार का है। एक और मोदी जी देश का विकास के लिए आगे बढ़े है और दूसरी और ये गठबंधन भ्रष्टाचार और सत्ता के स्वार्थ का है।

https://twitter.com/AmitShah?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/AmitShah?ref_src=twsrc%5Etfw

दो घंटे देरी से शुरू हुई सभा

गौरतलब है कि आगरा कॉलेज मैदान में यह चुनावी सभा पहले रविवार की दोपहर करीब 2:30 बजे होनी वाली थी। हालांकि, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करीब दो घंटे देरी से आगरा पहुंचे। आपको बता दें कि सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा आगरा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल और फतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर भी मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो