scriptअमित शाह और सीएम अमरिंदर सिंह किसानों की मांग पर करेंगे विचार, बीच का रास्ता निकालने पर देंगे जोर | Amit Shah and CM Amarinder Singh will consider the demand of farmers, will insist on finding a middle way | Patrika News

अमित शाह और सीएम अमरिंदर सिंह किसानों की मांग पर करेंगे विचार, बीच का रास्ता निकालने पर देंगे जोर

locationनई दिल्लीPublished: Dec 03, 2020 08:57:11 am

Submitted by:

Dhirendra

किसान संगठनों के नेताओं की ओर से नरमी के नहीं मिले संकेत।
किसान आंदोलन को जल्द समाप्त करना चाहती है केंद्र सरकार।

amit-amrinder

किसान संगठनों के नेताओं की ओर से नरमी के नहीं मिले संकेत।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर पिछले आठ दिनों से कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों का प्रदर्शन जारी है। एक तरफ किसान मांगों को केंद्र सरकार द्वारा स्वीकार न होने पर आंदोलन को जारी रखने पर अड़े हैं तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार की ओर से कुछ रियायत देने के संकेत मिले हैं। दूसरी तरफ 30 से अधिक कृषि संगठनों और केंद्रीय सरकार के बीच किसान नेताओं के बीच बातचीत से पहले आज पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने दी है।
Farmer Protest : दिल्ली पुलिस ने चिल्ला, टिकरी और झरोदा बॉर्डर को किया ब्लॉक

बीच का रास्ता निकालने पर जोर

बताया जा रहा है कि विवादित कृषि कानूनों से जुड़े मुद्दे को समझने और गतिरोध को खत्म कम करने के लिए बीच का रास्ता अपनाने के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री और पंजाब के सीएम बातचीत करेंगे। जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार किसानों के आंदोलन को जल्द से जल्द समाप्त करना चाहती है।ऐसा इसलिए कि दिल्ली की नाकेबंदी की वजह से अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित है। आंदोलन जारी रहने की स्थिति में दिल्ली के लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो