scriptकांग्रेस पर अमित शाह का नया प्रहार, मिशेल ने ED के सवालों का जवाब सोनिया गांधी को क्‍यों भेजा? | amit-shah-attacks-on-congress-soniy gandhi friendship-with-mitchel | Patrika News

कांग्रेस पर अमित शाह का नया प्रहार, मिशेल ने ED के सवालों का जवाब सोनिया गांधी को क्‍यों भेजा?

locationनई दिल्लीPublished: Jan 01, 2019 10:18:07 am

Submitted by:

Dhirendra

शाह ने पूछा कि क्‍या कोई जानता है कि क्रिश्चियन मिशेल ने श्रीमती गांधी से जुड़े सवालों का विवरण अपने वकील को क्यों दिया?

amit-soniya

कांग्रेस पर अमित शाह का नया प्रहार, मिशेल ने ED के सवालों का जवाब सोनिया गांधी को क्‍यों भेजा?

नई दिल्ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने देश की सबसे शक्तिशाली महिला और यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। उन्‍होंने ट्वीट कर उनसे सवाल पूछा है कि वो इस बात का जवाब दें कि ईडी के सवालों का जवाब अगस्‍ता हेलीकॉप्‍टर घोटाले के बिचौलिए क्रिश्‍चन मिशेल ने अपने वकील जोसेफ के जरिए उन्‍हें क्‍यों भेजा। उन्‍होंने मिशेल की इस चिट्टी पर सवाल उठाया है कि क्‍या मिशेल ने ईडी के सवालों का जवाब देने की उनसे अनुमति मांगी है। अगर ऐसा है तो यह एक गंभीर मामला है और इस पर पर्दा उठाने की जरूरत है।
मिशेल और सोनिया के बीच गहरा रिश्‍ता
अमिश शाह ने ट्वीट कर बताया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में मिशेल द्वारा एक पर्ची उनके वकील अलजो जोसेफ के जरिए सोनिया गांधी तक पहुंचाने का का जिक्र किया है। इस पर्ची पर सवाल उठाते हुए शाह ने पूछा है कि क्‍या कोई जानता है कि क्रिश्चियन मिशेल ने श्रीमती गांधी से जुड़े सवालों का विवरण अपने वकील को क्यों दिया? क्या वह उसकी मंजूरी खुद श्रीमती गांधी से चाहते थे? अगर हां, तो क्यों? उन्‍होंने कहा है कि पर्ची में मिसेज गांधी से जुड़े सवालों की एक सूची थी। इससे पहले ईडी द्वारा विशेष अदालत में मिसेज गांधी और बिग मैन (बड़ा आदमी) का जिक्र स्पष्ट तौर पर सोनिया गांधी और उनके बेटे व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में किया गया। अदालत ने मिशेल की ईडी की हिरासत की अवधि सात दिन के लिए बढ़ा दी है। इतना ही नहीं भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को गांधी परिवार पर 3,600 करोड़ रुपए के अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मामले में गिरफ्तार कथित बिचौलिया ब्रिटिश कारोबारी क्रिश्चियन मिशेल के साथ गहरा दोस्ताना रिश्ता होने का आरोप लगाया। भाजपा अध्यक्ष ने यह जानना चाहा कि मिशेल ने गांधी के बारे में पूछताछ का विवरण अपने वकील को क्यों सौंपा। यहां गांधी से मतलब संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी से लगाया जा रहा है।
https://twitter.com/AmitShah/status/1079651578670399488?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/AmitShah/status/1079651737420603393?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/AmitShah/status/1079651679996399616?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो