scriptसिख दंगा मामले पर अमित शाह का चौंकाने वाला बयान, कांग्रेसी नेताओं ने की लोगों की निर्मम हत्या | amit shah gave big statement on sikh riots | Patrika News

सिख दंगा मामले पर अमित शाह का चौंकाने वाला बयान, कांग्रेसी नेताओं ने की लोगों की निर्मम हत्या

locationनई दिल्लीPublished: Dec 18, 2018 03:40:32 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

सिख दंगा मामले पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है।

amit shah

सिख दंगा मामले पर अमित शाह का चौंकाने वाला बयान, कांग्रेसी नेताओं ने की लोगों की निर्मम हत्या

नई दिल्ली। सिख विरोधी दंगों में सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा मिलने के बाद सियासत गरमा गई है। भाजपा नेताओं ने एक साथ कांग्रेस पर हमला बोल दिया है। वहीं, अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सिख दंगा के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने लोगों की निर्मम हत्या की।
कांग्रेस नेताओं ने महिलाओं की लूटी इज्जत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इस किसी को कोई संदेह नहीं है कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भड़काऊ नारे लगाए। क्रूरता के साथ औरतों का बलात्कार किया और आदमियों की हत्या की। हालांकि बहुत से चश्मदीदों के होने के बावजूद भी अभी तक किसी को सज़ा नहीं हुई है। उन्होंने फिर ट्वीट किया कि सिख दंगा पीड़ितों की उम्मीद खत्म हो गई थी, क्योंकि जो लोग इसके लिए जिम्मेदार थे, उन्हें राजनीतिक संरक्षण मिला था। लेकिन, सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने जो फैसला सुनाया उससे साफ हो गया अपराधी अब बच नहीं पाएंगे।
https://twitter.com/AmitShah/status/1074633639223328774?ref_src=twsrc%5Etfw
पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने एसआईटी गठित की, जिससे कारण इस मामले में दोबारा जांच शुरू हुआ। जिसके बाद सच्चाई सबके सामने आई और कोर्ट ने यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया। इस फैसले से पीड़ित परिवारों को राहत मिली।
https://twitter.com/AmitShah/status/1074633741203595264?ref_src=twsrc%5Etfw
सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा

गौरतलब है कि सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट सिख दंगा मामले में सज्जन कुमार को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। उन्हें 31 दिसंबर तक सरेंडर करने के लिए कहा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो