राजनीति

उत्तरकाशी में बोले अमित शाह- देश तोड़ने का सपना देखने वालों के साथ खड़ी कांग्रेस

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को उत्तरकाशी में एक जनसभा को संबोधित किया।
रामलीला मैदान में अमित शाह की रैली हुई
भाजपा ने शाह की रैली में 20 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने का किया दावा।

Apr 03, 2019 / 06:43 pm

Mohit sharma

उत्तरकाशी में बोले अमित शाह- कांग्रेस ने 70 सालों में गरीबी नहीं हटाई

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के साथ भरतीय जनता पार्टी का गहरा रिश्ता है। उत्तराखंड की रचना के लिए अगर किसी एक राजनीतिक दल ने संघर्ष किया, उत्तराखंड के निवासियों के साथ रहा तो वो भारतीय जनता पार्टी रही। उन्होंने कहा कि ये गंगोत्री और यमुनोत्री धाम दुनिया में प्रसिद्ध हैं। यहां से जो धाराएं निकलती हैं, वो देश के करोड़ों जन के जीवन का आसरा बनी हुई है और हमारी हजारों साल पुरानी संस्कृति की साक्षी है।

 

https://twitter.com/hashtag/DeshKeLiyeModi?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

आतंकियों के भी परखच्चे उड़ा दिए

देश भर के यात्री जब उत्तराखंड आते थे ,तो उनके परिजन चिंतित रहते थे कि अगर भू-स्खलन या हिमपात होगा या बाढ़ आ गयी तो उनका क्या होगा? लेकिन 2014 में मोदी जी ने सरकार बनते ही यहां ऑल वेदर रोड बनाने का निर्णय लिया। अमित शाह ने कहा कि पुलवामा के बाद आपकी बनाई हुई मोदी सरकार ने आतंकियों के घर में घुसकर एयर स्ट्राइक करके उनके ठिकानों के साथ ही उन आतंकियों के भी परखच्चे उड़ा दिए।

भाजपा अध्यक्ष ने उमर अब्दुल्ला पर प्रहार करते हुए कहा कि वो कहते हैं कि जम्मू कश्मीर का अलग प्रधानमंत्री बनना चाहिए। 6 दिन पहले उनके एक नेता ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। इन सब बातों पर कांग्रेस ने चुप्पी साध रखी है। राहुल गांधी स्पष्ट करें की क्या वो इन बयानों पर उनके साथ है?

70 साल से गरीबी नहीं हटा पाई कांग्रेस

अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड में पहले घोटालों की चर्चा होती थी, आज विकास की चर्चा होती है। NH74 के घोटाले को कठोरता के साथ मोदी जी ने उजागर करके कार्यवाही करने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 70 साल से गरीबी नहीं हटा पाई, क्योंकि राहुल गांधी ने कभी गरीबी नहीं देखी। मोदी सरकार ने जवानों की वन रैंक की मांग पूरी की। अमित शाह ने सुरक्षा के मुददे पर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी न्याय नहीं किया, जबकि मोदी सरकार ने गरीब और मजलूमों की आवाज को उठाया है।

Hindi News / Political / उत्तरकाशी में बोले अमित शाह- देश तोड़ने का सपना देखने वालों के साथ खड़ी कांग्रेस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.