scriptगुजरात चुनाव प्रचार पर ओखी का असर, अमित शाह की रैलियां रद्द | Amit Shahs rallies canceled | Patrika News

गुजरात चुनाव प्रचार पर ओखी का असर, अमित शाह की रैलियां रद्द

Published: Dec 05, 2017 11:29:38 am

Submitted by:

Navyavesh Navrahi

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात में ही हैं। आज भी सभाओं को संबोधित करेंगे।

amit shah

amit shah

चक्रवात तूफान ओखी ने गुजरात चुनाव प्रचार को भी प्रभावित कर दिया है। ओखी का गुजरात की ओर रुख करने से मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की राजुला, माहुवा और शिहोर में होने वाली रैलियां रद्द कर कर दी गई हैं। पार्टी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर भी ये जानकारी शेयर की है। बता दें, गुजरात में 9 दिसंबर को पहले चरण का चुनाव होना है। इसके लिए राज्य में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। पहले दौर का चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौर में है। 7 दिसंबर को चुनाव प्रचार बंद होगा। ऐसे में प्रचार के लिए केवल दो ही दिन शेष हैं। लेकिन अब चक्रवात तूफान ओखी गुजरात पहुंच गया है। इसके कारण गुजरात में बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। ऐसे में क्षेत्र में हेलिकॉप्टर उतरना मुमकिन नहीं है। इसी वजह स अमित शाह की आज होने वाली रैलियों को रद्द किया गया है।
https://twitter.com/AmitShah?ref_src=twsrc%5Etfw
चुनाव पर पड़ सकता है असर
जानकारों का मानना है कि अमित शाह की रैलियां रद्द होने का असर गुजरात के चुनावों पर पड़ सकत है। बता दें, कांग्रेस उपाध्यक्ष चुनाव प्रचार के लिए गुजरात में ही हैं और मंगलवार को वे कई सभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात में रैलियों को संबोधित किया था।
गुजरात को ओखी से खतरा
बता दें, ओखी तूफानपिछले कई दिनों से तटीय इलाकों को नुकसान पहुंचा रहा है। सोमवार सुबह से ये तूफान गुजरात का रुख कर चुका है। साइक्लोन केंद्र के अनुसार- उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के समुद्र तटीय इलाकों में 4 दिसंबर की रात से लेकर 6 दिसंबर की सुबह तक 50 से लेकर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे समुद्र ऊंची लहरें उठेंगीद। इसलिए लोगों को समुद्र तट से दूर रहने को कहा गया है। मौसम विभाग के अनुसार- चक्रवात के गुजरात की तरफ जाने से रायगढ़ और कोंकण का तटीय क्षेत्र सुरक्षित तो है लेकिन खतरा टला हुआ नहीं कहा जा सकता। गौर हो, ओखी कुछ दिनों से दक्षिण भारत में अपना कहर बरपा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो