scriptकांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने पीएम मोदी पर बोला हमला, इंदिरा की विरासत को खत्‍म करने की जारी है… | Anand Sharma attack on PM Modi govt wants to eliminate Indira's legacy | Patrika News

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने पीएम मोदी पर बोला हमला, इंदिरा की विरासत को खत्‍म करने की जारी है…

Published: Oct 31, 2018 12:36:37 pm

Submitted by:

Dhirendra

अरुण जेटली आरबीआई की गरिमा पर एक के बाद एक चोट कर रहे हैं। साथ ही उसकी क्षमता पर सवाल उठाकर खुद की नाकामी को ढकने का प्रयास कर रहे हैं।

anand sharma

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने पीएम मोदी पर बोला हमला, इंदिरा की विरासत को खत्‍म करने की जारी है…

नई दिल्‍ली। सरदार पटेल की मूर्ति के अनावरण के अवसर पर कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल कांग्रेस के सबसे बड़े नेता थे। कांग्रेस ने उन्‍हें हमेशा विशेष सम्‍मान ने नवाजा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इंदिरा गांधी की विरासत को खत्म करने की कोशिश कर रही है। इस काम में पीएम मोदी की प्रत्‍यक्ष और अप्रत्‍यक्ष दोनों स्‍तर पर अहम भूमिका निभा रहे हैं।
संवैधानिक संस्‍थाओं पर चोट
इससे पहले कांग्रेस पार्टी के नेता आनंद शर्मा ने कहा था कि मोदी ने देश की हर उस संस्था को चोट पहुंचाई है, जिन पर शासन प्रशासन की जिम्‍मेदारी है। इन संस्थाओं की स्वायत्तता को खत्म किया जा रहा है। सीबीआई के अलावा सीवीसी भी निशाने पर है। आरबीआई को बर्बाद करने में लगे हैं। यूजीसी का भी ऐसा ही हाल है। वहां किसी को बोलने की इजाजत नहीं है।
आरबीआई पर हमला
उन्‍होंने कहा है कि मोदी सरकार ने अब रिजर्व बैंक की स्वायत्तता पर बड़ा हमला किया है। यह बैंक कई दशकों से अच्छा काम कर रहा है, लेकिन मोदी सरकार ने इसे भी स्वतंत्र तरीके से काम नहीं करने दिया। सरकार जो खर्च करती है। अब उसी मोनेटरी संस्था यानी आरबीआई पर नियंत्रण करना चाह रही है। नियम के हिसाब से पब्लिक सेक्टर बैंक पर केवल आरबीआई का नियंत्रण होना चाहिए। 2008 में आर्थिक मंदी के दौरान आरबीआई ने बहुत मजबूती से काम किया था। वित्त मंत्री अरुण जेटली का यह कहना कि आरबीआई अपना कार्य करने में सक्षम नहीं है। वे अपना यह बयान वापस लें। जेटली आरबीआई की गरिमा पर एक के बाद एक चोट कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो