scriptआंध्र के मुख्यमंत्री ने केजरीवाल को शानदार जीत की बधाई दी | Andhra CM congratulates Kejriwal for a resounding victory | Patrika News

आंध्र के मुख्यमंत्री ने केजरीवाल को शानदार जीत की बधाई दी

locationनई दिल्लीPublished: Feb 11, 2020 05:21:29 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

2020 के दिल्ली चुनाव में उल्लेखनीय जीत के लिए हार्दिक बधाई
आम आदमी पार्टी ने 63 सीटों पर निर्णायक बढ़त बनाई

Jaganmohan Reddy

आंध्र प्रदेश की विधान परिषद भंग करने में जुटी रेड्डी सरकार।

अमरावती। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस.जगनमोहन रेड्डी ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के लिए बधाई दी। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष जगनमोहन ने ट्वीट किया कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को साल 2020 के दिल्ली चुनाव में उल्लेखनीय जीत के लिए हार्दिक बधाई। एक सफल कार्यकाल के लिए आपको शुभकामनाएं।”
उल्लेखनीय है कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद मंगलवार को मतगणना जारी है। रुझानों में आम आदमी पार्टी ने 63 सीटों पर निर्णायक बढ़त बना ली है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप ने आम आदमी के मुद्दों को उठाया था। इसे आम जनता का समर्थन मिला। वहीं केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के फैसले पर मंगलवार को प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला भाजपा द्वारा लिए गए सांप्रदायिक फैसले के खिलाफ एक वोट है और कांग्रेस को भी इससे सीख लेनी चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो