scriptआंध्र प्रदेश में YSR Aasara Scheme शुरू, हर घर कल्याणकारी योजना पहुंचाने की तैयारी | Andhra Pradesh Chief Minister launches YSR Aasara Scheme | Patrika News

आंध्र प्रदेश में YSR Aasara Scheme शुरू, हर घर कल्याणकारी योजना पहुंचाने की तैयारी

locationनई दिल्लीPublished: Sep 13, 2020 07:18:19 am

Submitted by:

Shweta Dhobhal

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगमोहन रेड्डी ने वाईएसआर आसरा योजना का उद्घाटन करते हुए जनता को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने बताया कि वह अम्मा ओडी के जरिए 82 लाख छात्रों को लाभ पहुंचाएंगे। महिलाओं के बचे ऋण 1,800 करोड़ रुपयों का भी भुगतान करेंगे। उन्होंने कहा कि वह 30 लाख महिलाओं को आवास के पट्टे भी दिलाएंगे। साथ ही 60 वर्षीय महिलाओं को 2,250 रुपये पेंशन देगें।

Andhra Pradesh Chief Minister launches YSR Aasara Scheme

Andhra Pradesh Chief Minister launches YSR Aasara Scheme

नई दिल्ली। आध्रं प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की सरकार ने महिलाओं की उन्नति को देखते हुए नई स्कीम की शुरूआत की है। बीते दिन यानी कि शु्क्रवार को एक कैंप लगाया गया। जहां मुख्यमंत्री जगमोहन रेड्डी ने वाईएसआर योजना को हरी झंडी दिखाई। आपको बता दें 87 लाख महिलाओं पर 27,000 करोड़ रुपयों का कर्जा था। जिसके चुकाने का उन्हें आश्वासन दिया गया था। वाईएसआर के तहत ही महिलाओं के ऋण को चुकाया जा जाएगा। जिसकी पहली किस्त 6,792.20 करोड़ रुपये की राशि को जमा किया जा चुका है।

jagan_1.jpg

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पी एंड जी और एचयूएल जानी-मानी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ मिलकर महिलाओं की मदद करना चाहते हैं। यही नहीं वह कई कल्याणकारी कार्यक्रम का भी आयोजन कर रहे हैं जिस बच्चों और बुजुर्गों की मदद की जाएगी। इस स्कीम के माध्यम से बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन की सेवाओं को भी दिया जाएगा। जिसके लिए अम्मा ओडी स्कीम को लागू किया जा रहा है। जो छह साल के बच्चों से लेकर इंटर तक के बच्चे शामिल होंगे। माना जा रहा है कि अम्मा ओडी के जरिए लगभग 82 लाख बच्चों का तक लाभ पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि उन बच्चों के लिए फीस पुनर्भुतान फिर लागू कर रहे हैं जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। जो बच्चे हॉस्टल में पढ़ते हैं उनके लिए वसती दीवेना को लागू किया जाएगा। जिसमें शून्य ब्याज पर 14, 00 करोड़ रुपये इस योजना पर खर्च किए गए हैं। इसमें किसी भी जाति वर्ग की महिलाओं को चेयूता प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री जगन ने यह भी साफ किया कि 0 लाख महिलाओं को आवास के पट्टे दिए जाएंगे। उन्होंने यह बताया कि आवास पट्टे दिए जाने में जानबूझकर कई समस्याएं लाईं जा रही हैं। लेकिन वह पूरी कोशिश करेंगे कि वह इस काम को जल्द से जल्द पूरा कर लें। उन्होंने यह भी बताया कि 2,250 रुपये की पेंशन को 60 साल से अधिक वर्ष की महिलाओं को दिया जाएगा।

उन्होंने अपने भाषण में यह भी बताया कि वह महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए नए कानून को लेकर जल्द ही आएंगे। जिसमें 43,000 बेल्ट दुकानों को हटा दिया गया है। जिससे शराब पर रोक लगाई जा सके। साथ ही शराब की 3 फीसदी को दुकानों को कम किया जाएगा। सरकार बस यही चाहती है कि हर घर में कल्याणकारी कार्यक्रम पहुंचे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो