scriptअनुराग ठाकुर का दावा – एक भी सांसद ये नहीं बता पाए कि कृषि कानूनों से किसानों का नुकसान कैसे होगा | Anurag Thakur's claim - Not a single MP was able to say how the farm laws would harm the farmer | Patrika News

अनुराग ठाकुर का दावा – एक भी सांसद ये नहीं बता पाए कि कृषि कानूनों से किसानों का नुकसान कैसे होगा

Published: Feb 10, 2021 03:03:14 pm

Submitted by:

Dhirendra

विपक्ष के नेता देशभर में फैला रहे हैं भ्रम।
विरोधियों के कुचक्र से भी को बचने की जरूरत।

anurag thakur

किसानों का मंच अचानक बदल क्यों गया।

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर बुधवार को सदन में पूरी तरह से विपक्षी दलों के नेताओं पर हमलावार नजर आए। उन्होंने दावा किया है कि सदन में भी एक भी सांसद ये नहीं बता पाए कि कृषि कानूनों से किसानों को नुकसान कैसे होगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता भ्रम फैला रहे हैं, जिससे सभी को बचने की जरूरत है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1359422048733261827?ref_src=twsrc%5Etfw
कैसे बदल गया किसानों का मंच

अनुराग ठाकुर ने देश के किसानों से अपील की है कि वो भ्रम फैलाने वाले विपक्षी नेताओं के कहे में न आएं। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि किसान संघों के नेता अभी तक कहते आए हैं कि उनका मंच राजनीति दलों के नेताओं के लिए नहीं है। अगर ऐसा है तो राजनीतिक दलों के नेता मंच पर कैसे पहुंचने लगें। किसान आंदोलन में यह बदलाव कैसे आया। क्या किसान संगठनों के नेता अपने बयान पर कायम हैं।
बता दें कि ढ़ाई महनी से दिल्ली बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों आंदोलन जारी है। पीएम मोदी ने दो दिन पहले कहा था कि आंदोलन का बहाना ढूंढने वालों लोगों को आंदोलन जीवी कहा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो