scriptCM केजरीवाल का राहुल गांधी को प्रस्ताव, हरियाणा में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस और आप एक साथ लड़ने पर करें विचार | Arvind Kejriwal rahul gandhi allaince haryana delhi upd | Patrika News

CM केजरीवाल का राहुल गांधी को प्रस्ताव, हरियाणा में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस और आप एक साथ लड़ने पर करें विचार

locationनई दिल्लीPublished: Mar 13, 2019 05:40:57 pm

Submitted by:

Prashant Jha

लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन की अटकलें तेज
आप और कांग्रेस लड़ सकते हैं एक साथ लोकसभा चुनाव
हरियाणा में गठबंधन करने के मूड में हैं अरविंद केजरीवाल

Arvind kejriwal

अरविंद केजरीवाल का राहुल गांधी को प्रस्ताव, हरियाणा में कांग्रेस और आप एक साथ लड़ने पर विचार करें

नई दिल्ली: कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की संभावनाएं अभी खत्म नहीं हुई है। आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर गठबंधन के संकेत दिए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी को हरियाणा में कांग्रेस और आप मिलकर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि देश के लोग अमित शाह और मोदी जी की जोड़ी को हराना चाहते हैं। अगर हरियाणा में JJP, AAP और कांग्रेस साथ लड़ते हैं तो हरियाणा की दसों सीटों पर भाजपा हारेगी। राहुल गांधी जी इस पर विचार करें।

आप और कांग्रेस में गठबंधन की अटकलें तेज

दरअसल पिछले दिनों दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने साफ कर दिया था कि दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच कोई गठबंधन नहीं होगा। लेकिन शनिवार को शीला दीक्षित फिर से यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी से मुलाकात की। जिसके बाद सियासी अटकलें तेज हो गई कि भाजपा को हराने के लिए दोनों दल एक साथ चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन सोनिाय से मुलाकात के बाद शीला दीक्षित जैसे ही बाहर आईं तो उन्होंने फिर से पुरानी बात दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी के साथ गठबंधन नहीं करने जा रही है। पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो