राजनीति

केजरीवाल का ट्वीट के जरिए भाजपा पर वार, कहा- कानून व्यवस्था के मामले में है असफल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर भाजपा पर हमला बोला है। केजरीवालन ने कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था को बनाए रखने में भाजपा पूरी तरह से असफल है।

नई दिल्लीJul 16, 2018 / 06:32 pm

Shivani Singh

केजरीवाल का ट्वीट के जरीए भाजपा पर वार, कहा- कानून व्यवस्था के मामले में है असफल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने ने सोमवार को कहा कि भाजपा दिल्ली की कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पूरी तरह सेे नाकाम रही है। बता दें कि यह बातें अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहीं है।

यह भी पढ़ें

बिहार: जहरीला खाना खाने से 70 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

केजरीवाल का ट्वीट

केजरीवालन ने ट्वीट में लिखा, भारत की राजधानी में कानून एवं व्यवस्था दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। भाजपा पूरी तरह से असफल साबित हुई है।’

 

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1018711254830067712?ref_src=twsrc%5Etfw

यह भी पढ़ें
दिल्ली : ससुराल में पंखे से लटकी हुई मिली महिला, पति गिरफ्तार

दिल्ली की कानून व्यवस्था केंद्र की जिम्मेदारी

बता दें कि दिल्ली की पुलिस और कानून व्यवस्था देखने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार को दी गई है। केजरीवाल का यह ट्वीट उस वक्त सामने आया है जब रविवार को दिल्ली में आत्महत्या की दो-दो ख़बरे सामने आई है। पहली घटना में एक 17 वर्षीय लड़की ने कथित तौर पर पश्चिमी दिल्ली में पुलिस थाने के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी थी, जबकि एक विमान परिचारिका ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी।

यह भी पढ़ें
अधिकारों की जंग पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अधिकारियों की मानसिकता बदली है: राजेंद्र पाल

दिल्ली सरकार और उप-राज्यपाल की जंग

बता दें कि दिल्ली सरकार और उप-राज्यपाल के बीच अधिकारों के टकराव के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि तीन मामलों को छोड़कर अन्य सभी मामलों में दिल्ली सरकार को प्रधानता का अधिकार है। कोर्ट ने पुलिस, लोकसेवा जैसे अन्य मामलों पर ही एलजी को हस्तक्षेप कर सकते हैं। वहीू, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने इस मांग को ठुकराते हुए साफ कहा कि ऐसा होना नामुमकिन है।

Home / Political / केजरीवाल का ट्वीट के जरिए भाजपा पर वार, कहा- कानून व्यवस्था के मामले में है असफल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.