scriptअश्विनी कुमार चौबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोने पर दिया जवाब, चिंतन मनन कर रहा था | Ashwini kumar choubey react on sleeping in press conference | Patrika News

अश्विनी कुमार चौबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोने पर दिया जवाब, चिंतन मनन कर रहा था

locationनई दिल्लीPublished: Jun 17, 2019 07:12:02 pm

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोने पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ( Ashwini kumar choubey ) ने दी सफाई, उस वक्त चिंतन मनन कर रहा था

नई दिल्ली। बिहार में चमकी बुखार ( Encephalitis ) से मौतों पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ( Ashwini Kumar Choubey ) की मुश्किल बढ़ती जा रही है। रविवार को मुजफ्फरपुर ( mujaffarpur ) में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस ( Press Conference ) में उनके सोने के मामले को तूल पकड़ता देख उन्होंने अपनी सफाई दी है। अश्विनी चौबे ने कहा है कि वह उस वक्त सो नहीं रहे थे बल्कि चिंतन मनन कर रहे थे।

ये पूरा मामला
बिहार में चमकी बुखार से लगातार हो रही मौतों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ( dr. harshwardhan ) रविवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। लेकिन इस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे सो गए।
पढ़ेंः AN-32 aircraft black box हुआ डैमेज, दुर्घटना के कारणों पर बना रहेगा रहस्य

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
उनके सोने की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कई नेताओं ने अश्विनी चौबे ( Ashwini kumar choubey ) पर तंज कसना शुरू कर दिया।

मामले को बढ़ता देख सोमवार को अश्विनी चौबे ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उस दौरान वह सो नहीं रहे थे बल्कि चिंतन और मनन में लगे थे।


आपको बता दें, बिहार के मुजफ्फरपुर में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम ( चमकी बुखार ) से 100 से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है। जबकि मरीजों की सख्या 400 के पार पहुंच चुकी है। इसमें सिर्फ SKMCH में ही 86 बच्चों की मौत हो गई है और केजरीवाल अस्पताल में 17 मासूम दम तोड़ चुके हैं।
पप्पू यादव ने कर डाली खिंचाई
अश्विनी चौबे ( Ashwini kumar choubey ) के सोने को लेकर लगातार नेताओं ने उनकी खिंचाई की है। इनमें पूर्व सांसद पप्पू यादव भी शामिल हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि…सोइये हुज़ूर! ये बच्चे आपके नहीं हैं। इसमें हिन्दू-मुसलमान की राजनीति नहीं हो सकती, तो जग कर आप क्या करेंगे?
पढ़ेंः मौसम विभाग का अलर्टः दिल्ली NCR समेत देश के कई इलाकों में इस हफ्ते होगी बारिश


5 साल बाद इसमें पाक की साजिश ढूंढ लीजियेगा। फिर वोट ले, ऐसे ही ‘घोड़े’ बेच सो जाइयेगा। गरीब मां-बाप अपने बच्चों की बेमौत मौत पर रतजगा करें, उनकी आंखों की नींद उड़ जाय। आपको क्या फर्क?
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो