scriptकांग्रेस की मुश्किलें बढ़ीं, नौ और विधायक भाजपा में | Assam: Congress 9 MLA joins BJP | Patrika News

कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ीं, नौ और विधायक भाजपा में

Published: Sep 05, 2015 09:04:00 pm

बढ़ती जा रही है कांग्रेस सरकार की मुश्किले, दिल्ली में कांग्रेस के नौ
विधायक भाजपा में शामिल

tarun gogoi

tarun gogoi

गुवाहाटी। असम में कांग्रेस सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस के नौ विधायक भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद यह ऎलान किया गया।

पूर्व मंत्री व जालुकबाड़ी से कांग्रेस विधायक एवं कद्दावर नेता हिमंत विश्व शर्मा भाजपा में पहले ही शामिल हो चुके हैं। दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद हिमंत ने कहा कि वे एक- दो दिन में असम जाकर विधायक पद से इस्तीफा देंगे। हिमंत ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के एक मंत्री समेत दस और विधायक जल्द ही भाजपा शामिल होंगे। इस तरह यदि कुल 20 विधायक भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ जाएगी। असम में अगले साल अप्रेल में विधानसभा चुनाव होने हैं।

ये विधायक हुए शामिल
भाजपा में शामिल होने वाले नौ विधायकों में प्रदान बरूवा , जयंतमल्ल बरूवा, पीयूष हजारिका, पल्लव लोचन दास, आबू ताहेर बेपारी, राजेन बरठाकुर, विनंद सैकिया, बलीन चेतिया और कृपानाथ मोल्लाह शामिल हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो