scriptअसम : कांग्रेस ने चार विधायकों को निलंबित किया | Assam : Congress suspends 4 MLAs for anti party activities | Patrika News

असम : कांग्रेस ने चार विधायकों को निलंबित किया

Published: Aug 30, 2015 11:07:00 pm

पांच विधायकों
राजेन बोरठाकुर, बिनोंदा सैकिया, बोलिन चेतिया, अबू तहेन बेपारी और कृपानाथ मल्लाह
को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है

Anjan Dutt

Anjan Dutt

गुवाहाटी। असम में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए रविवार को अपने चार विधायकों को निलंबित कर दिया और पांच अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि असम प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अंजन दत्त ने इस संबंध में शाम को आदेश जारी किए। पार्टी से निलंबित किए गए विधायकों में जयंत मल्लाह बारूआ, पीजुश हजारिका, पल्लव लोचन दास और प्रदान बारूआ है।

पांच विधायकों राजेन बोरठाकुर, बिनोंदा सैकिया, बोलिन चेतिया, अबू तहेन बेपारी और कृपानाथ मल्लाह को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। उन्हें अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है और संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्हें भी निलंबन का सामना करना पड़ सकता है।

इन नौ विधायकों पर यह कार्रवाई शुक्रवार को हवाईअड्डे पर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व मंत्री डॉ हिमांत विश्व शर्मा से मुलाकात करने के लिए की गई है। डॉ. शर्मा भारतीय जनता पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल होने के लिए दिल्ली से यहां पहुंचे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो