scriptAssam : कामाख्या मंदिर पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा, सोनारी गांव का भी करेंगी दौरा | Assam : Priyanka Gandhi Vadra arrives at Kamakhya temple, will also visit Sonari village | Patrika News

Assam : कामाख्या मंदिर पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा, सोनारी गांव का भी करेंगी दौरा

locationनई दिल्लीPublished: Mar 01, 2021 10:42:05 am

Submitted by:

Dhirendra

बेरोजगार युवाओं के समर्थन में विरोध अभियान का शुरू करेंगी।
पार्टी के पक्ष में चुनावी मुहिम को गति देंगी।

priyanka gandhi

दो दिन के दौरे में वह असम के अलग.अलग क्षेत्रों का दौरा करेंगी।

नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से जारी चुनाव प्रचार के क्रम में आज पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा असम पहुंची। वहां पहुंचने के बाद वो सीधे कामाख्या देवी मंदिर पहुंची। मंदिर में उन्होंने पूजा अर्चना की और एक प्रार्थना सभा में भाग लिया। वह असम के दो दिवसीय दौरे पर वहां पहुंची हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज और कल असम में पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगी।
https://twitter.com/ANI/status/1366243610732105728?ref_src=twsrc%5Etfw
सरकार के खिलाफ विरोध अभियान का करेंगी शुरुआत

बता दें कि असम में कांग्रेस नीत गठबंधन सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ रहा है। प्रियंका गांधी के कार्यालय ने जानकारी दी है कि वह 1 और 2 मार्च को चुनाव प्रचार के लिए असम में होंगी।
वह पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करने के लिए उत्तरी लखीमपुर जिले के सोनारी गांव पंचायत का दौरा करेंगी। लखीमपुर में वह बेरोजगार युवाओं के लिए एक राज्यव्यापी विरोध अभियान भी शुरू करेंगी। प्रियंका गांधी माधवदेव के जन्मस्थान और रंगजान भी जाएंगी। साथ ही गोहपुर में कनकलता बरुआ की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो