scriptविधानसभा चुनाव 2018: भाजपा को नहीं महिलाओं पर भरोसा, तीन राज्यों की 229 सीटों पर करीब 10% को ही टिकट | Assembly election 2018 bjp declare list 3 state 10 women candidate | Patrika News

विधानसभा चुनाव 2018: भाजपा को नहीं महिलाओं पर भरोसा, तीन राज्यों की 229 सीटों पर करीब 10% को ही टिकट

locationनई दिल्लीPublished: Nov 02, 2018 12:52:57 pm

भारतीय जनता पार्टी ने तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, करीब 10 फीसदी महिलाओं पर ही जताया भरोसा।

bjp women candidate

विधानसभा चुनाव 2018: भाजपा को नहीं महिलाओं पर भरोसा, तीन राज्यों की 229 सीटों पर करीब 10% को ही टिकट

नई दिल्ली। पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को तीन राज्यों मध्यप्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में करीब 229 सीटों पर अपने उम्मीदर उतार दिए हैं। मध्यप्रदेश में 177 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। जबकि तेलंगाना में 28 और मिजोरम से 24 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारने का ऐलान किया है। खास बात यह है कि महिलाओं को आरक्षण देने की बात करने वाली भाजपा ने इन सीटों में करीब दस फीसदी महिलाओं को टिकट दिया है।
विधानसभा चुनाव 2018: भाजपा ने तीन राज्यों में घोषित किए उम्मीदवार, एमपी में 177, तेलंगाना 28 और मिजोरम में 24 के नाम तय

राज्यवार उम्मीदवारों की स्थिति
भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को जो सूची जारी की है उनमें तीन राज्यों के कुल 229 नामों का ऐलान किया गया है। इनमें मध्यप्रदेश में 177 नाम तय हुए हैं जिनमें 16 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। जबकि तेलंगाना में 28 में से 6 महिला उम्मीदवार हैं वहीं मिजोरम में 24 में से 5 महिला उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने भरोसा जताया है।
देश की आधी आबादी को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के ऐलान से ये साफ कर दिया है कि उसे इस चुनाव में महिलाओं पर ज्यादा भरोसा नहीं है। यही वजह रही है कि लगभग दस फीसदी महिलाओं को ही टिकटें दी गई हैं।
https://twitter.com/BJP4India/status/1058246904587276288?ref_src=twsrc%5Etfw
तीन राज्यों में ये है चुनाव कार्यक्रम
मध्य प्रदेश
अधिसूचना जारी होगी -02 नवंबर 2018
नामांकन की आखिरी दिन – 09 नवंबर 2018
नामांकन की जांच- 12 नवंबर 2018
नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन- 14 नवंबर 2018
मतदान की तारीख- 28 नवंबर 2018
नतीजे आएंगे- 11 दिसंबर 2018
तेलंगाना
अधिसूचना जारी होगी- 12 नवंबर 2018
नामांकन की आखिरी दिन- 19 नवंबर 2018
नामांकन की जांच- 20 नवंबर 2018
नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन- 22 नवंबर 2018
मतदान की तारीख- 07 दिसंबर 2018
नतीजे आएंगे- 11 दिसंबर 2018
मिजोरम
अधिसूचना जारी होगी- 02 नवंबर 2018
नामांकन की आखिरी दिन- 09 नवंबर 2018
नामांकन की जांच- 12 नवंबर 2018
नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन- 14 नवंबर 2018
मतदान की तारीख- 28 नवंबर 2018
नतीजे आएंगे- 11 दिसंबर 2018
राज्यों में सीटों की स्थिति
मध्य प्रदेश में कुल सीटें : 230, एससी के लिए आरक्षित सीटें- 35, एसटी के लिए आरक्षित सीटें- 47
तेलंगाना में कुल सीटें : 119, एससी के लिए आरक्षित सीटें- 19, एसटी के लिए आरक्षित सीटें-12
मिजोरम में कुल सीटें : 40, एससी के लिए आरक्षित सीटें-0, एसटी के लिए आरक्षित सीटें- 39
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो