scriptपूर्व BJD सांसद बलभद्र माझी की भाजपा में एंट्री, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से की मुलाकात | Balabhadra Majhi ex BJD MP joins BJP meets Amit shah in Delhi | Patrika News

पूर्व BJD सांसद बलभद्र माझी की भाजपा में एंट्री, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से की मुलाकात

Published: Mar 16, 2019 03:57:46 pm

Submitted by:

Shweta Singh

कुछ समय पहले बीजू जनता दल से दिया था इस्तीफा
शनिवार को भाजपा में हुए शामिल
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से दिल्ली में की मुलाकात

Amit Shah Balabhadra Majhi

पूर्व BJD सांसद बलभद्र माझी की भाजपा में एंट्री, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से की मुलाकात

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही देश में चुनावी सरगर्मी चरम पर है। गठबंधन और दल-बदल का गेम भी अपने सबसे दिलचस्प लेवल पर पहुंच चुका है। हर पार्टी चुनाव में परचम लहराने की उम्मीद रखते हुए बेहतर से बेहतर उम्मीदवार और सीट पर अपना कब्जा स्थापित करना चाह रही है। इसी कड़ी में भाजपा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल कुछ समय पहले बीजू जनता दल ( BJD ) से इस्तीफा देने वाले नेता बलभद्र माझी ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से बलभद्र माझी की मुलाकात

जानकारी के मुताबिक नबरंगपुर ओडिशा से BJD के सांसद बलभद्र माझी भाजपा में शामिल हुए। शनिवार को माझी ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की है। दिल्ली में मुलाकात के दौरान उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने नवरंगपुर से चुनाव लड़ा था और बीजू जनता दल की टिकट पर जीत भी दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस नेता प्रदीप माझी को 2000 वोटों से हराया था।

https://twitter.com/ANI/status/1106849353967329280?ref_src=twsrc%5Etfw
कांग्रेस की परंपरागत सीट से जीते थे माझी

गौरतलब है कि ओडिशा के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में एक नवरंगपुर सीट मुख्य रूप से कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जाती है। हालांकि बीते चुनाव में बीजद ने कांग्रेस के इस गढ़ में सेंधमारी की थी। अब माझी को अपने पाले में लेकर भाजपा को इस बार यहां से जीत की पूरी उम्मीद है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो