scriptभागलपुर: सवर्ण सेना ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के साथ की धक्का-मुक्की, विरोध में दिखाए काले झंडे | Bhagalpur: Black flags shown to Union Minister Ashwani Chaube | Patrika News

भागलपुर: सवर्ण सेना ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के साथ की धक्का-मुक्की, विरोध में दिखाए काले झंडे

locationनई दिल्लीPublished: Sep 27, 2018 10:04:27 pm

Submitted by:

Anil Kumar

सवर्ण सेना से जुड़े नौजवानों ने केंद्रीय मंत्री को काले झंड़े दिखाए और उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान आपस में ही कुछ युवकों में धक्का-मुक्की और झड़प भी हुई

भागलपुर: सवर्ण सेना ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के साथ की धक्का-मुक्की, विरोध में दिखाए काले झंडे

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे को अपने ही गृह जिले में गुरुवार (27) को सवर्ण समाज के लोगों का विरोध का सामना करना पड़ा है। सवर्ण सेना से जुड़े नौजवानों ने केंद्रीय मंत्री को काले झंड़े दिखाए और उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान आपस में ही कुछ युवकों में धक्का-मुक्की और झड़प भी हुई। बता दें कि अश्विनी चौबे के खिलाफ यह वाकया तब घटी जब वह भागलपुर के नवगछिया रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे।

मुजफ्फरपुर रेप कांड: बिहार पहुंची सीबीआई टीम, भागलपुर बालिका गृह का पूर्व अधीक्षक गिरफ्तार

केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा के साथ खिलवाड़

आपको बता दें कि सवर्ण सेना के कार्यकर्ता एससी/एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश और एससी-एसटी के साथ ओबीसी को मिल रहे आरक्षण का विरोध कर रहे थे। जिस समय मंत्री के साथ युवक झड़प कर रहे थे उनकी सुरक्षा में घोर लापरवाही दिखी। अश्विनी चौबे के साथ के सुरक्षाकर्मी वहां मौजूद नहीं दिखे। इसके अलावा भागलपुर पुलिस के जवान भी वहां मौजूद नहीं थे। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे गुरुवार की शाम चार बजे भागलपुर सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता करने के बाद नवगछिया रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे ताकि वो दिल्ली के लिए राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ सकें। इसी बीच उनके स्टेशन पहुंचते ही वहां सवर्ण सेना के लगभग 100 कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कुछ युवकों ने मंत्री को रास्ते में आगे बढ़ने से भी रोका। नौजवानों ने मंत्री के सामने काले झंडे लहराने लगे और फिर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। इस बीच अश्विनी चौबे ने नौवजवानों को समझाने की कोशिश की पर उनकी किसी ने नहीं सुनी। चौबी तंग आकर ट्रेन पर चढ़ गए इसके बावजूद भी युवक विरोध प्रदर्शन करते रहे।

मोदी लहर में भी हार गए थे भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन, हारने के कारण का इस तरह किया खुलासा

इससे पहले भी विरोध का सामना करना पड़ा है

आपको बता दें कि अश्विनी चौबे को इससे पहले भी अश्विनी चौबे को अपमान का शिकार होना पड़ा है। भाजपा ने ओडिशा सरकार पर आरोप लगाया था कि बीजू जनता दल की सरकार ओछी राजनीति कर रही है और चौबे का अपमान किया है। भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा था कि ओडिशा में मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी के साथ गलत व्यवहार हुआ।

ट्रेंडिंग वीडियो