scriptनीतीश को लगा बड़ा झटका, जेडीयू के 4 विधायक भाजपा में शामिल | Big jolt for Nitish, 4 JDU Mla join BJP | Patrika News

नीतीश को लगा बड़ा झटका, जेडीयू के 4 विधायक भाजपा में शामिल

Published: Aug 19, 2015 03:11:00 pm

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनाव से पहले लगा बड़ा झटका, जेडीयू के चार विधायक भाजपा में शामिल

nitish kumar

nitish kumar

नई दिल्ली। जेडीयू के चार विधायक बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। बिहार के मुख्यमंत्री व जेडीयू चीफ नीतीश कुमार के लिए बिहार चुनाव से पहले ये एक बड़ा झटका है। छह सालों के लिए पार्टी से निलंबित किए गए विधायकों ने केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडे ने चारों विधायकों को ने पार्टी सदस्यता दिलाई।

जेडीयू नेता संजय मैयुंक ने कहा कि, जेडीयू के चार बागी नेता- ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, राजेश्वर राय, दिनेश कुशवाहा और सुरेश चंचल भाजपा में शामिल हो गए हैं। वहीं ज्ञानेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का करीबी बताया जाता है, लेकिन पिछले साल नीतीश के खिलाफ बगावत करने के बाद से ही उनके संबंधों में खटास आ गई थी। जेडीयू ने इन सभी विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण सस्पेंड कर दिया था।

भाजपा नेताओं का दावा है कि बिहार विधानसभा चुनाव होने से पहले जेडीयू के कई अन्य विधायक भी उनकी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बिहार में पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच चल रही चुनावी जंग पहले से कहीं ज्यादा गहराती नजर आ रही है। पिछले हफ्ते में बिहार में चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के लिए 1.25 लाख करोड़ के स्पेशल पैकेज का एलान किया था। जिसको लेकर नीतीश ने पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए इसे राज्य की नीलामी कहा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो