scriptबिहार: महागठबंधन सीट बंटवारे की घोषणा आज! इतनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस | Bihar: Announcement of the grand alliance seat sharing today | Patrika News

बिहार: महागठबंधन सीट बंटवारे की घोषणा आज! इतनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

locationनई दिल्लीPublished: Mar 22, 2019 02:12:04 pm

Submitted by:

Mohit sharma

बिहार में महागठबंधन आज सीट बंटवारे की घोषणा कर सकता है।
महागठबंधन द्वारा पटना में एक प्रेस कॉंफ्रेंस आयोजित हो सकती है।
40 लोकसभा सीटों में से राजद 19 से 20 सीटों पर चुनाव लड़ सकता है।

news

बिहार: महागठबंधन सीट बंटवारे की घोषणा आज! इतनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

पटना। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों में मंथन का दौर जारी है। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी दलों के महागठबंधन में से किसी ने भी अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। इस बीच, सीट बंटवारे के मामले में पिछड़ रहा महागठबंधन शुक्रवार को इस बारे में घोषणा कर सकता है।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि शुक्रवार शाम महागठबंधन द्वारा पटना में एक प्रेस कॉंफ्रेंस आयोजित की जानी है। संभव है कि इसमें सीट बंटवारे और किस सीट पर कौन सी पार्टी लड़ेगी इसकी घोषणा कर दी जाए।

दिल्ली से जैश का आतंकी गिरफ्तार, पुलवामा हमले से जुड़े हैं तार

19 से 20 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है राजद

हालांकि, उन्होंने उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर स्पष्ट कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार तो पार्टियां तय करती हैं। इधर, सूत्रों का कहना है कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से राजद 19 से 20 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जबकि कांग्रेस के हिस्से नौ, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) चार तथा अन्य सीटें अन्य सहयोगियों के खाते में जा सकती हैं। महागठबंधन के सूत्रों का दावा है कि अभी भी कुछ सीटों को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।

अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ केस दर्ज, किया चुनाव आचार संहिता उल्लंघन

राजग ने पहले ही सीट बंटवारे की घोषणा कर दी

आपको बता दें कि कांग्रेस ने पहले ही 11 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी थी, जिसे लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर पेच फंस गया था। महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, रालोसपा के अलावा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा, विकासशील इंसान पार्टी, लोकतांत्रिक जनता दल (लोजद) शामिल हैं। राजग ने पहले ही सीट बंटवारे की घोषणा कर दी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो