scriptBihar Assembly Elections: तेजस्वी ने नीतीश को दी खुली बहस की चुनौती | Bihar Assembly Elections: Tejashwi challenges Nitish for open debate | Patrika News

Bihar Assembly Elections: तेजस्वी ने नीतीश को दी खुली बहस की चुनौती

locationनई दिल्लीPublished: Oct 19, 2020 03:35:47 pm

Submitted by:

Mohit sharma

Bihar Assembly Elections को लेकर देश का सियासी पारा गरम
RJD Leader tejashwi yadav और सीएम नीतीश कुमार में बहस

Bihar Assembly Elections: तेजस्वी ने नीतीश को दी खुली बहस की चुनौती

Bihar Assembly Elections: तेजस्वी ने नीतीश को दी खुली बहस की चुनौती

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव ( Bihar Assembly Elections ) के बीच राजनीतिक दलों में बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल निकला है। इसी क्रम में आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ( RJD Leader tejashwi yadav ) तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( Bihar CM Nitish Kumar ) को खुली बहस की चुनौती दी है। तेजस्वी यादव ( tejashwi yadav ) ने कहा है कि नीतीश कुमार बिहार में विकास को लेकर उनसे कहीं भी और कभी भी खुली बहस कर सकते हैं। दरअसल, तेजस्वी यादव ने सोमवार को राजधानी पटना में एक मीडिया कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार ( Nitish Kumar ) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने CM नीतीश कुमार को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री रूप में पिछले 15 सालों में उनकी किसी भी उपलब्धि पर उनसे बहस करें।

Maharashtra: गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता, मुठभेड़ में पांच Naxalites को किया ढेर

तेजस्वी यादव ने दी खुली चुनौती

तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि वह नीतीश कुमार को आग्रह पूर्वक चुनौती देते हैं कि नीतीश कुमार पिछले 15 सालों में अपनी किसी भी उपलब्धि पर बहस कर सकते हैं। तेजस्वी ने कहा कि हमें लोकतंत्र में कुछ ऐसी शुरुआत करनी चाहिए जैसी बिहार के वैशाली में हुई थी। आज के दौर में मुख्यमंत्री के उम्मीदवारों के बीच विकास के मुददों पर बहस होना जरूरी है। आरजेडी नेता ने आगे कहा कि आवाम में राज्य सरकार के प्रति बहुत नाराजगी है। तेजस्वी यही नहीं रुके, उन्होंने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा भी किया।

जानें Chirag Paswan क्यों करते हैं PM Modi की तारीफ? कहा- कभी नहीं भूल सकता प्रधानमंत्री का सम्मान

नित्यानपंद राय ने तेजस्वी यादव पर पलटवार किया

वहीं, बिहार भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री नित्यानपंद राय 9 Union Minister Nityanapand Rai ) ने तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वह तेजस्वी के साथ किसी भी मुद्दे पर बहस को लेकर तैयार हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार राजग के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं, इस कारण वे व्यस्त हैं। आपको बता दें कि बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में चुनाव होना तय हुआ है। चुनाव के लिए मतदान 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान किया जाएगा। जबकि मतगणना 10 नवंबर को होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो