script

बिहार : NRC के मुद्दे पर BJP-JDU में मतभेद

locationनई दिल्लीPublished: Nov 21, 2019 03:40:38 pm

Submitted by:

Shivani Singh

NRC पर अलग-अलग सुर अलाप रहे हैं BJP-JDU
प्रशांत ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर बोला हमला
कहा-किसने राज्यों से NRC को लेकर चर्चा की गई

nrc.jpeg

नई दिल्ली। बिहार में मिलकर सरकार चला रहे जनता दल(युनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) पर अलग-अलग सुर अलाप रहे हैं। जद(यू) के उपाध्यक्ष और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एनआरसी के मुद्दे पर बिना किसी का नाम लिए भाजपा पर निशाना साधा है।

यह भी पढ़ें

कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल का बड़ा बयान, भारत को पूरी तरह बेच रही मोदी सरकार

प्रशांत ने ट्वीट किया कि 15 से अधिक राज्यों में गैर-भाजपाई मुख्यमंत्री हैं और ये ऐसे राज्य हैं, जहां देश की 55 फीसदी से अधिक जनसंख्या है।

 

https://twitter.com/PrashantKishor/status/1197173367784132608?ref_src=twsrc%5Etfw
उन्होंने आगे सवालिया लहजे में ट्वीट करते पूछा, ‘आश्चर्य यह है कि उनमें से कितने लोगों से एनआरसी पर विमर्श किया गया और कितने अपने-अपने राज्यों में इसे लागू करने के लिए तैयार हैं।’
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह लगातार एनआरसी के पक्ष में मुखर बने हुए हैं। सिंह ने कुछ दिन पहले ही ट्वीट कर कहा था कि पश्चिम बंगाल और बिहार में एनआरसी की जरूरत है।
यह भी पढ़ें

वायनाड: क्लास में पढ़ रही छात्रा को सांप ने काटा, अस्पताल ले जाते समय मौत

उन्होंने लिखा था, ‘पश्चिम बंगाल बिहार में एनआरसी की जरूरत, बिहार में एनआरसी की जरूरत, बाहरी लोगों को छोड़ना होगा देश। जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो। अपने संस्कार व संस्कृति को सहेजने की जरूरत।’
बता दें कि बुधवार को संसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि एनआरसी से डरने की जरूरत नहीं है। इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो