Started on: 10 Nov 2020, 12:00 AM IST
मुख्य घटनाएं

बिहार विधानसभा का चुनाव अब आखिरी दौर में है। तीन चरणों में मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं, 243 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। पल की पल अपडेट के लिए आप Patrika.com के साथ जुड़े रहें।
लाइव कवरेज
बिहार के युवा साथियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यह नया दशक बिहार का होगा और आत्मनिर्भर बिहार उसका रोडमैप है। बिहार के युवाओं ने अपने सामर्थ्य और NDA के संकल्प पर भरोसा किया है। इस युवा ऊर्जा से अब NDA को पहले की अपेक्षा और अधिक परिश्रम करने का प्रोत्साहन मिला है।
अमित शाह ने कहा कि बिहार के हर वर्ग ने फिर एक बार खोखलेवादे, जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को सिरे से नकार कर NDA के विकासवाद का परचम लहराया है। यह हर बिहारवासी की आशाओं और आकांक्षाओं की जीत है[email protected] जी और @nitishkumar जी के डबल इंजन विकास की जीत है। @BJP4Bihar के कार्यकर्ताओं को बधाई।
अमित शाह ने अपने ट्वीट में आगे कहा कि बिहार में विकास, प्रगति और सुशासन को पुनः चुनने के लिए प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ। मैं विशेषकर बिहार के युवाओं और महिलाओं को साधुवाद देता हूँ जिन्होंने बिहार में सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य को चुनकर NDA की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई।
चुनाव के नतीजों पर अमित के ट्वीट कहा, इन चुनावों में जनता ने जिस उत्साह से @narendramodi जी और NDA की नीतियों में अपना समर्थन जताया वो सचमुच अद्भुत है। यह परिणाम न सिर्फ कोरोना के विरुद्ध मोदी सरकार की सफल लड़ाई में गरीब, मजदूर, किसान और युवाओं के विश्वास को दिखता है बल्कि देश को गुमराह करने वालों के लिए सबक भी है।
NDA has once again won absolute majority in #BiharElections2020. We want to thank PM Narendra Modi & our party president JP Nadda for leading the party in the biggest polls of the country: BJP leader Bhupender Yadav in Patna pic.twitter.com/Bhv0yD1hJQ
— ANI (@ANI) November 10, 2020
बिहार चुनाव नतीजों पर बिहार बीजेपी के नेतृत्च ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि आरजेडी अपनी हार को पचा नहीं पा रही है, जिसकी वजह से वो बच्चों की तरह व्याहार कर रही है।
#WATCH Bihar: BJP workers celebrate in Patna as the latest trends show their party leading in #BiharElectionResults.
— ANI (@ANI) November 10, 2020
Visuals of BJP workers & supporters bursting crackers outside party office in the state capital. https://t.co/foAtKw2tML pic.twitter.com/w9RlbYAiRv
नवीनतम रुझानों में बीजेपी को Bihar Election Results बढ़त मिलने के कारण भाजपा कार्यकर्ता पटना में जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
एनडीए को पूरी तरह से स्पष्ट बहुमत मिल गया है। जिसके बाद नीतीश लगातार चौथी बार सरकार बनाने जा रहे हैं। वैसे चुनाव आयोग की तरफ से घाेषणा होना बाकी है।
बिहार के गवर्नर फागू चौहान का अब महत्वपूर्ण रोल हो सकता है।
चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस में जारी किए आंकड़ें
- 149 सीटों के परिणाम घोषित
- बीजेपी को 43 सीटों पर मिली जीत।
- आरजेडी को 47 सीटों पर मिली जीत।
- जेडीयू को 27 सीटों पर मिली जीत।
- कांग्रेस को 8 सीटों पर मिली जीत।
- 97 सीटों पर अभी रुझान जारी।
आरजेडी नेता मनोज झा आरोप, जीत के बावजूद नहीं मिल रहा हमारे उम्मीदवारों को जीत का सर्टिफिकेट
आरजेडी ने जारी की 119 जीते हुए उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए जीत का दावा किया है। अब वो एवं सहयोगी पार्टी कांग्रेस पार्टी का एक डेलीगेशन इलेक्शन कमीशन से मिलेगा।
विकासशील इंसान पार्टी के फाउंडर मुकेश साहनी अपना चुनाव हार गए हैं। वो बख्तियारपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। उनकी पार्टी ने कुल 11 सीटों पर चुनाव लड़ा था। जिन्हें बीजेपी ने अपने कोटे से सीटें दी थी।
रात 8 बजकर 30 मिनट 3.60 करोड़ वोटों की गिनती हो चुकी है, 50 लाख वोटों की गिनती बाकी, 4.16 करोड़ पड़े थे वोट।
पटना: बिहार के राज्य मंत्री संजय झा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर पहुंचे। #BiharElectionResults2020 pic.twitter.com/m971PWeMnt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2020
बिहार के राज्य मंत्री संजय झा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर पहुंचे। समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू।
कांग्रेस की शिकायत प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अर्चना डालमिया ने विवादित ट्वीट किया, कि बिहारियों तुम फिर झूमलों के चक्कर में आ गए ... अगर 15 lakh नहीं तो कोविड वैक्सीन मुफ़्त तो माँगो ... और मिल जाए तो हम भी बिहार आकर लगवा लेंगे!!
जदयू अध्यक्ष के करीबी सूत्रों ने कहा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फोन किया,दोनों नेताओं ने बिहार चुनाव परिणाम और रुझानों के बारे में बात की।
बिहार में पड़े कुल 4 करोड़ से ज्यादा वोटों में 82 फीसदी काउंटिंग पूरी, परिणाम जल्द जारी होने की संभावना
अपने मिशन में कामयाब हुए चिराग, कम हुईं जेडीयू की सीटें, बीजेपी को फायदा, वोट कटुआ एलजेपी और औवेसी की पार्टी से महाबठबंधन को ज्यादा नुकसान।
सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी बीजेपी, 75 सीट पर आगे, आरजेडी 74 पर आई
आज ही के दिन यानी 10 नवंबर 2009 को तेजस्वी ने विदर्भ के खिलाफ झारखंड की आेर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था।
एनडीए महागठबंधन ने एक बार फिर से 123 सीटों आंकड़ा छू लिया है। महागठबंध 112 सीटों पर पहुंच गई है।
बांकेपुर सीट से पुष्पम प्रिया काे नोटा से भी कम वोट मिले।
बिहारीगंज से हारीं शरद यादव की बेटी, जेडीयू के निरंजन मेहता की जीत
औरंगाबाद में सभी 6 सीटों पर महागठबंधन ने जमाया कब्ज़ा
हसनपुर सीट से तेजप्रताप यादव करीब 20,000 वोटों से जीते
कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह ने भाजपा के रामाधार सिंह को हराया
परसा से जेडीयू के चंद्रिका राय चुनाव हारे
मुजफ्फरपुर से मंत्री सुरेश कुमार शर्मा चुनाव हारे
केवटी से अब्दुल बारी सिददकी चुनाव हारे
गौड़ा बौराम सीट से वीआईपी के स्वर्ण सिंह चुनाव जीते

नरकटियागंज से बीजेपी की रश्मि वर्मा जीतीं
मोकामा सीट से आरजेडी उम्मीदवार बाहुबली अनंत कुमार सिंह जीते
नवीनगर से आरजेडी के विजय कुमार सिन्हा जीते
बड़हरा से भाजपा के राघवेंद्र प्रताप सिंह जीते
रून्नीसैदपुर से जेडीयू के पंकज कुमार मिश्रा जीते
बसपा का खाता खुला, रामगढ सीट से अंबिका चुनाव जीतीं
हाजीपुर से भाजपा के अवधेश सिंह चुनाव जीते
सीवान में मतगणना के दौरान दो पार्टियों के समर्थकों में झड़प के बाद मारपीट हो गई। जिसके बाद मतगणना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उम्मीदवारों के समर्थकों को शांत कराया।
चनपटिया से भाजपा के उमाकांत सिंह जीते
वाल्मिकी नगर से जेडीयू के रिंकू सिंह जीते
Patna: Members of BJP Mahila Morcha play dholak, celebrate with 'gulal' as latest trends show NDA leading over Mahagathbandhan in #BiharElectionResults. pic.twitter.com/hBkVCtWV0b
— ANI (@ANI) November 10, 2020
मनेर सीट से आरजेडी के भाई विरेंद्र चुनाव जीते
दीघा सीट से भाजपा के संजीव चौरसिया चुनाव जीते
संदेश विधानसभा सीट से आरजेडी की किरण यादव जीतीं
दरभंगा ग्रामीण से आरजेडी के ललित कुमार यादव जीते
बिहार की पश्चिम चंपारण सीट से भाजपा के राम सिंह जीते
बेनीपुर से जेडीयू के विनय कुमार चौधरी जीते
बहादुरपुर से जेडीयू के मदन सहनी चुनाव जीते
केवटी से भाजपा के बनवारी मोहन झा जीते
बिहार की ढाका सीट से बीजेपी के पवन जायसवाल की जीते
सुपौल सीट से जेडीयू के बिजेंद्र प्रसाद यादव जीते
दरभंगा सीट से भाजपा के संजय सरावगी जीते
बेतिया से बीजेपी उम्मीदवार रेणु देवी की जीत, कांग्रेस उम्मीदवार मदन मोहन तिवारी हारे
Around 4.10 crore votes were cast, 92 lakh votes counted so far. Earlier there used to be 25-26 rounds of counting, this time it went up to around 35 rounds. So the counting will continue till late evening: Chief Electoral Officer (CEO) of Bihar, HR Srinivas#BiharElection2020 pic.twitter.com/IP9Tn0ljAi
— ANI (@ANI) November 10, 2020
एग्जिट पोल के विपरीत बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का बोलबाला नजर आ रहा है। हालांकि उसके सहयोगी दल जेडीयू को नुकसान दिख रहा है। इसके साथ ही सबसे खास बात यह है कि 112 सीटों पर 1000 वोट से भी कम का अंतर है।
इधर, चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार चुनाव में अब तक केवल अब तक 4.10 करोड़ में से 80 लाख वोटों की गिनती हुई है।
लुढ़क रहा महागठबंधन का आंकड़ा
अब तक के रुझानों में NDA की बढ़त लगातार जारी है। वहीं, महागठबंधन का आंकड़ा नीचे लुढ़क रहा है।
बिहार विधानसभा चुनाव भारतीय जतना पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर आ रही है। जबकि एग्जिट पोल और उम्मीद के मुताबिक राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ गई है। बिहार में सभी 243 सीटों पर चुनाव रुझान आ चुके हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार भाजपा 73 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आरजेडी 65 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप 2500 वोटों से आगे हैं, हसनपुर में उनको JDU से कड़ी टक्कर मिल रही है।
Election Commission press conference to take place at 1.30 pm.
— ANI (@ANI) November 10, 2020
Deputy Election Commissioners Sudeep Jain, Chandrabhushan Kumar, and Ashish Kundra to brief the media. pic.twitter.com/op8e4BEhal
मीडिया से मुखातिब होगी चुनाव आयोग
बिहार मतगणना के बीच चुनाव आयोग दोपहर डेढ़ बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।
किसका बिहार, किसकी सरकार?
अब तक का रुझान काफी दिलचस्प होता जा रहा है। कभी NDA का पलड़ा भारी हो रहा है तो कभी महागठबंधन का। वहीं, बीजेपी- JDU दफ्तर के बाहर जश्न का माहौल है।
चंद्रिका राय ने बनाई बढ़त
जेडीयू नेता और तेजप्रताप के ससुर चंद्रिका राय ने परसा सीट पर 49 मतों से बढ़त बना ली है।
EC trends for 223 of 243 seats: NDA leading on 117 seats - BJP 63, JDU 48, Vikassheel Insaan Party 5, HAM-1
— ANI (@ANI) November 10, 2020
Mahagathbandhan ahead on 95 seats - RJD 61, Congress 19, Left 15
BSP and AIMIM have a lead on one seat each, LJP on four & independents on five #BiharElectionResults pic.twitter.com/VthzTivoM7
चुनाव आयोग का आंकड़ा
चुनाव आयोग के मुताबिक, 223 सीटों के रुझान आ चुके हैं। इनमें 117 सीटों पर NDA पर आगे है, जबकि महागठबंधन 95 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
NDA ने बनाई बढ़त
अब तक के रुझानों में NDA ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। NDA फिलहाल, 125 सीटों पर आगे है। जबकि, महागठबंधन 109 सीटों पर आगे।
आगे चल रहे हैं मुकेश साहनी
विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश साहनी सिमरी बख्तियारपुर सीट से फिलहाल आगे चल रहे हैं।
जीतनराम मांझी पिछड़े
रुझानों में लगातार उठापटक जारी है। एक बार NDA 112 सीटों और महागठबंधन 109 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, हम के मुखिया और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी इमामगंज सीट से पीछे चल रहे हैं।
रुझानों में महामुकाबला
अब तक के रुझानों में NDA और महागठबंधन के बीच महामुकाबला देखने को मिल रहा है। फिलहाल, महागठबंधन 110 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, NDA 106 सीटों पर आगे हैं। वहीं, अन्य नौ सीटों पर आगे है। इधर, लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव हसनपुर विधानसभा सीट से 890 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
महागठबंधन ने बनाई बढ़त
अब तक के रुझानों में एक बार फिर महागठबंधन, NDA से आगे निकल गई है।
NDA ने फिर बनाई बढ़त
अब तक के रुझानों में एक बार फिर NDA आगे निकल गई है। NDA 119 सीटों तो महागठबंधन 114 सीटों पर आगे।
पप्पू-पुष्पम पीछे
मधेपुरा से पप्पू यादव और बांकीपुर विधानसभा सीट से पुष्पम प्रिया पीछे।
Election Commission trends: NDA leading on 32 seats - BJP 20, JDU 9, Vikassheel Insaan Party 3
— ANI (@ANI) November 10, 2020
Mahagathbandhan ahead on 21 seats - RJD 9, Congress 7, Left 5
Bahujan Samaj Party has a lead on one seat #BiharElectionResults pic.twitter.com/ptpenPqcbQ
चुनाव आयोग का आंकड़ा
चुनाव आयोग के मुताबिक, NDA 32 सीटों पर आगे, जबकि महागठबंधन 21 सीटों पर आगे है।
वोट शेयर में बीजेपी आगे
अब तक के रुझानों में बीजेपी का वोट शेयर 23.18 प्रतिशत है। जबकि जेडीयू की वोट शेयर 13.48 प्रतिशत है।
तेज-तेजस्वी ने बढ़ाई बढ़त
अब तक रुझानों में महागठबंधन को बहुमत। राघोपुर विधानसभा सीट पर तेजस्वी यादव महज 727 वोटों से आगे चल रहे हैं। पहले राउंड की गिनती में तेजस्वी को 2512 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के सतीश कुमार के 1785 वोट मिले हैं। वहीं, हसनपुर विधानसभा सीट से तेज प्रताप यादव भी आगे चल रहे हैं।
पांच मंत्री पिछड़े
अब तक के रुझानों में नीतीश कुमार के पांच मंत्री पीछे चल रहे हैं।
कड़ा मुकाबला
अब तक के रुझानों में उठापटक लगातार जारी है। कभी NDA आगे निकल रही है तो कभी महागठबंधन का पलड़ा भारी हो रहा है।
Patna: Supporters of RJD leader Tejashwi Yadav outside his residence as counting of votes for #BiharElection2020 is underway pic.twitter.com/VvJAlZg8uv
— ANI (@ANI) November 10, 2020
अलग अंदाज में पहुंचे समर्थक
RJD नेता तेजस्वी यादव के घर के बाहर पहुंचे समर्थक
LJP का यज्ञ
बिहार को नीतीश सरकार से मुक्त कराने के लिए LJP ने पटना में यज्ञ और हवन शुरू किया है।
बिहार में महामुकाबला
रुझान में कांटे की टक्कर, NDA 49 तो महागठबंधन 50 सीटों पर आगे
महागठबंधन और NDA में कांटे की टक्कर
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोट की गिनती शुरू हो गई। NDA और महागठबंधन में कांटे की टक्कर चल रही है। महागठबंधन 36 तो NDA 38 सीटों पर आगे चल रही है।
वोटों की गिनती शुरू
पटना के अनुग्रह नारायण कॉलेज पर वोटों की गिनती शुरू
पहला रुझान NDA के पक्ष में
अररिया के फॉरबिसगंज में पहला रुझान सामने आ गया है। पहला रुझान बीजेपी के पक्ष में आया है।
Counting of votes begins for 243-member Bihar Assembly & by-polls to 58 Assembly seats across 11 states pic.twitter.com/Mcqr2W4UOr
— ANI (@ANI) November 10, 2020
इंतजार खत्म, वोटों की गिनती शुरू
बिहार विधानसभा के 243 सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है।
चुनाव के नतीजों में हो सकती है देरी
बिहार मुख्य निर्वाचन अधिकारी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव के नतीजों में देर होने की संभावना है।
Patna: Strong room established at Anugrah Narayan College being opened, as counting of votes for Bihar Assembly elections to begin at 8 am pic.twitter.com/ezv9fOtHyF
— ANI (@ANI) November 10, 2020
इंतजार खत्म, कुछ देर में गिनती शुरू
पटना के अनुग्रह नारायण कॉलेज का स्ट्रॉंग रूम खुल गया।
सियासी बयानबाजी शुरू
बिहार में वोटों की गिनती से पहले सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि राज्य में NDA की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल एग्जिट पोल देखकर खुश हो जाएं। वहीं, भाजपा के सीनियर लीडर और राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें लड्डू पचने वाला नहीं है।
मतगणना का काउंटडाउन शुरू
बस थोड़ी देर बाद शुरू हो जाएगी वोटों की गिनती। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होगी।
शिवानंद तिवारी का बड़ा दावा
RJD नेता शिवानंद तिवारी ने दावा किया है कि इस चुनाव में केवल नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हार है। क्योंकि, तेजस्वी की सभाएं में जो नजारा था, वह कभी नहीं देखा गया।
Counting of votes for #BiharAssemblyPolls to take place today.
— ANI (@ANI) November 10, 2020
Visuals from a counting centre in Patna. pic.twitter.com/Oj1Nf5loUW
मतगणना केन्द्र पर पहुंच रहे लोग
राजधानी पटना में मतगणना को लेकर सारी तैयारियां पूरी, मतगणना केन्द्र पर उमड़ी लोगों की भीड़
सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती
बिहार के लिए आज बेहद अहम दिन है। राज्य में किसकी सरकार बनेगी, इसका फैसला आज हो जाएगा। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में मतदान कराए गए। वहीं, आज सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
वोटों की गिनती देर रात तक चलेगी: चुनाव आयोग
चुनाव आयोग के मुताबिक कोरोना संकट की वजह से वोटों की गिनती देर रात तक चलेगी. कोरोना की वजह से गिनती के नियमों में बदलाव किया गया है।
शत्रुघ्न के बेटे लव को मिली मात
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बांकीपुर विधानसभा सीट (Bankipur Seat) पर मतगणना पूरी हो गई है। यहां बीजेपी के नितिन नबीन ने जीत दर्ज की। वहीं बदलाव की राजनीति की बात और इसके दावे करने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी इस सीट पर तीसरे नंबर पर रहीं और पूरी मतगणना के दौरान एक बार भी दौड़ में नहीं आ सकीं। बीजेपी के नितिन नबीन ने इस सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव को भी मात दी।
बिहार विधानसभा चुनाव में मात्र सीटों का रिजल्ट आना बाकी रह गया है। जल्द ही चुनाव के नतीजे सामने होंगे। एनडीए के पक्ष में जिस तरह के आंकड़े सामने आए हैं, उसे देखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंच सकते हैं।