scriptBihar Panchayat Chunav: पहले चरण के लिए मतदान जारी, जानिए कहां हुई कितने फीसदी वोटिंग | bihar panchayat chunav firing for booth capturing in aurangabad | Patrika News

Bihar Panchayat Chunav: पहले चरण के लिए मतदान जारी, जानिए कहां हुई कितने फीसदी वोटिंग

locationनई दिल्लीPublished: Sep 24, 2021 02:12:18 pm

Submitted by:

Nitin Singh

Bihar Panchayat Chunav. बिहार पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। बता दें कि पहले चरण में आज राज्य के 10 जिलों के 12 प्रखंडों में मतदान हो रहा है। जानकारी के मुताबिक जानकारी के मुताबिक अब तक जमुई में 36%, अरवल में 33 %, गया में 38%, कैमूर में 44% वोटिंग हुई है।

Bihar Panchayat Chunav

Bihar Panchayat Chunav

नई दिल्ली। Bihar Panchayat Chunav. बिहार पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। बता दें कि पहले चरण में आज राज्य के 10 जिलों के 12 प्रखंडों में मतदान हो रहा है। जानकारी के मुताबिक अब तक जमुई में 36%, अरवल में 33 %, गया में 38%, कैमूर में 44% वोटिंग हुई है। इसके साथ ही नवादा में 33%, बांका में 36%, रोहतास में 32 %, मुंगेर में 22 % मतदान होने की जानकारी मिली है जबकि औरंगाबाद में 36%, जहानाबाद में 45 फीसदी मतदान अबतक हो चुका है।
बता दें कि मतदान के दौरान गया और औरंगाबाद में हिंसक झड़प हुई थी। औरंगाबाद सदर प्रखंड की नवगढ़ पंचायत में दो बूथों पर हिंसक झड़प की हुई। प्रखंड के नौगढ़ पंचायत के बिसौनी बूथ पर पंचायत चुनाव के मतदान के दौरान मुखिया प्रत्याशी संध्या देवी के पति पंकज यादव ने बूथ लूटने की कोशिश की। उन्‍होंने हवाई फायरिंग करते हुए पुलिस पर भी समर्थकों के साथ पथराव किया। पुलिस ने भी हवाई फायरिंग की, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और बूथ पर मतदान जारी है।
गया में स्थिति तनावपूर्ण

वहीं गया जिले के बेलागंज प्रखंड के कोरमथु गांव के मध्य विद्यालय स्थित बूथ पर वोटिंग शुरू होने के आधे घंटे बाद स्थित तनावपूर्ण हो गई। वर्तमान मुखिया और मुखिया प्रत्याशी कौशल शर्मा के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। स्थिति अनियंत्रित होने पर पारा मिलिट्री फोर्स को सुरक्षा व्यवस्था संभालना पड़ा।
11 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

गौरतलब है कि पहले चरण में 11.48 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। कई जगह मतदान विलंब से शुरू हुआ तो कुछ जगह अभी भी परेशानी है। मुंगेर के तारापुर के दो बूथों पर ईवीएम बार-बार खराब हो जा रहा है। प्रशासन हर मुश्किल का समाधान करने में जुटा हुआ है। सभी बूथों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। वहीं निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए मतदान की वीडियोग्राफी भी की जा रही है।
यह भी पढ़ें

बिहार पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थमा

बता दें कि आज पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए 10 जिलों के 12 प्रखंडों में 15,328 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था। निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इनमें से 858 पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध विजयी रहे, जबकि 72 पदों पर किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो