scriptबिहार: एनडीए में सीटों के बंटवारे पर अंतिम मुहर, इन सीटों पर लड़ेगी भाजपा | Bihar: Seats announcement Between BJP-JDU and Lok Janshakti Party | Patrika News

बिहार: एनडीए में सीटों के बंटवारे पर अंतिम मुहर, इन सीटों पर लड़ेगी भाजपा

locationनई दिल्लीPublished: Mar 17, 2019 08:29:53 pm

Submitted by:

Mohit sharma

बिहार में एनडीए के घटक दल भाजपा, जेडीयू और लोजपा के बीच सीटों का बंटवारा।
भाजपा और जेडीयू ने अपने-अपने हिस्से में आई सीटों के नामों का ऐलान किया।
भाजपा और जेडीयू ने रविवार को साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

news

बिहार: एनडीए में सीटों के बंटवारे पर अंतिम मुहर, इन सीटों पर लड़ेगी भाजपा

नई दिल्ली। बिहार में एनडीए के घटक दल भाजपा, जेडीयू और लोजपा के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। यहां एनडीए के बीच सीटों के नाम फाइनल हो गए हैं। भाजपा और जेडीयू ने रविवार को साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अपने-अपने हिस्से में आई सीटों के नामों का ऐलान किया। आपको बता दें कि बिहार में एनडीए बीच सीटों का बंटवारा पहले ही हो गया था, लेकिन नामों की घोषणा होना अभी बाकि था। सीट बंटवारे के तहत भाजपा और जेडीयू के खाते में 17-17 और लोजपा के हिस्से में 6 सीटे आईं हैं। जनता दल यूनाइटेड(जदयू) नेता वशिष्ठ नारायण सिंह ने एनडीए में सीटों के बंटवारे की प्रेस कांफ्रेंस के जरिए आधिकारिक रूप से घोषणा की है।

भाजपा के खातें में आईं सीटें

बिहार एनडीए में भाजपा के खाते में पाटलिपुत्र, छपरा, महाराजगंज, आरा, बक्सर, बेतिया, मोतिहारी, शिवहर, अररिया, बेगूसराय, पटना साहिब, सासाराम मुजफ्फरपुर, उजियारपुर, दरभंगा, मधुबनी और औरंगाबाद सीट आई हैं।

17 सीटों पर लड़ेगी जेडीयू

वहीं, नीतीश कुमार की जेडीयू मधेपुरा, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, गोपालगंज, सिवान, बांका, सीतामढ़ी, झंझारपुर, जहानाबाद, काराकाट, नालंदा, वाल्मीकिनगर, सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

लोजपा को मिलीं ये 6 सीटें

रामविलास पासवान की लोजपा के खाते में गठबंधन के तहत जो 6 सीटें आई हैं। इन सीटों में वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, जमुई और नवादा हैं।

https://twitter.com/hashtag/Bihar?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

उधर, बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने यहां शनिवार को कहा कि हम पार्टी राज्य की पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने पांच सीटों की मांग रखी है। मांझी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिहार में हम का कांग्रेस से ज्यादा जनाधर है। हमने पांच सीटें मांगी हैं, तीन-चार सीटों पर सहमति बन गई है, परंतु कुछ सीटों पर अभी गतिरोध है।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो