scriptबिहार में सुशील मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ कराया मानहानि का केस, मोदी को चोर बोलने का आरोप | Bihar: Sushil Modi filed case of defamation against Rahul Gandhi | Patrika News

बिहार में सुशील मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ कराया मानहानि का केस, मोदी को चोर बोलने का आरोप

locationनई दिल्लीPublished: Apr 18, 2019 02:55:25 pm

Submitted by:

Mohit sharma

सुशील मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानी का केस दर्ज कराया है।
राहुल पर मोदी उपनाम के सभी लोगों को चोर कहने का आरोप है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने नीरव मोदी और ललित मोदी को दिया था बयान।

rahul gandhi

बिहार: सुशील मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ कराया मानहानि का केस दर्ज, मोदी को चोर कहने का आरोप

नई दिल्ली। बिहार के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानी का केस दर्ज कराया है। सुशील कुमार ने राहुल पर मोदी उपनाम के सभी लोगों को चोर कहने का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि इससे पहले सुशील मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि “मोदी उपनाम के सभी लोगों को चोर कहने पर राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि वाद दायर करूंगा।”

PM मोदी की युवाओं से मतदान की अपील, राहुल ने न्याय के लिए वोट करने को कहा

 

इसके साथ ही मोदी ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में इस बार 2014 से भी तेज लहर चल रही है, जिसे देखकर ‘महामिलावटी गठबंधन’ के लोग संभावित हार का बहाना ढूंढ़ रहे हैं और ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने पिछले दिनों नीरव मोदी और ललित मोदी पर निशाना साधते हुए मोदी नाम के लोगों को चोर बताया था।

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी, वोट डालने पोलिंग पूथ पहुंचे ये दिग्गज नेता

वहीं, बिहार में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 5 सीटों के लिए गुरुवार को सुबह 7 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। पहले तीन घंटे में यानी 10 बजे तक करीब 15 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। बिहार के किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, बांका और भागलपुर संसदीय क्षेत्रों में मतदान के दौरान 85.91 लाख से ज्यादा मतदाताओं के लिए 8,644 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो