scriptBihar: तेजस्वी ने नीतीश पर बोला हमला, कहा- ‘ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको नीतीश ने ठगा नहीं’ | Bihar Vidhan Sabha: Tejashwi attacked on Nitish | Patrika News

Bihar: तेजस्वी ने नीतीश पर बोला हमला, कहा- ‘ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको नीतीश ने ठगा नहीं’

locationनई दिल्लीPublished: Mar 16, 2021 10:15:21 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

राजद नेता ने नीतीश और भाजपा दोनों पर एक साथ हमला बोला।
तेजस्वी यादव ने विधानसभा स्पीकर को लेकर भी कसा तंज।

Tejashwi yadav
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को सरकार पर कई तंज कसे। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको मुख्यमंत्री ने ठगा नहीं। इसके बाद तेजस्वी ने जॉर्ज फर्नांडिस का नाम लिया।
तेजस्वी के निशाने पर भाजपा और जेडीयू

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश और भाजपा दोनों पर एक साथ हमला बोला। तेजस्वी यादव का कहना था कि ऐसा कोई सगा नहीं है जिसको सीएम ने अब तक ठगा न हो। इसके बाद तेजस्वी की बात जॉर्ज फर्नांडिस तक पहुंच गई।
इसके बाद उन्होंने भाजपा सदस्यों को भी लपेटे में ले लिया। उन्होंने कहा कि जो आप लोग बैठे हैं बगल में, थाली किसका खींचा था, मेरा तो थाली नहीं खींचा गया था। नाम मत दिलवाइए, हम तो बहुत लोगों का नाम ले सकते हैं मगर लेना नहीं चाहेंगे महोदय।
ये भी पढ़ें: इमरजेंसी में लोगों के मौलिक अधिकार को छीना गया, राहुल को हर पहलू पर सोचना चाहिए : नीतीश

स्पीकर ने तेजस्वी को दिखाया आईना

तेजस्वी ने कहा कि सबलोग जान रहे हैं महोदय (स्पीकर विजय सिन्हा) आप तो खुद भुक्तभोगी रह चुके हैं। इसके बाद आरजेडी सदस्यों ने सदन में जोरजोर से ठहाका लगाना शुरू कर दिया। तेजस्वी ने कहा कि अभी आप (विजय सिन्हा) आसन पर हैं। इसके बाद स्पीकर विजय सिन्हा से रहा नहीं गया तो उन्होंने कहा कि आप अपना अनुभव साझा करिए, हमारा नहीं।
साल 2010 में क्या हुआ था?

साल 2010 में नीतीश कुमार बिहार के सीएम थे और उस समय नरेंद्र मोदी गुजरात के। कोसी नदी में बाढ़ आई थी। पटना में भाजपा का प्रोग्राम था। शाम को डिनर हुआ था, इसमें नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। तब नीतीश कुमार ने अचानक डिनर रद्द कर दिया। उन्होंने गुजरात के सीएम का 5 करोड़ रुपये का रिलीफ फंड चेक भी वापस कर दिया था। तब भाजपा नीतीश कुमार के साथ सत्ता में साझीदार कर रही थी। सदन में तेजस्वी ने उस बात का जिक्र कर रहे थे।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zzg8h
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो